Categories: स्थानीय

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस के हुए वसुंधरा राजे के करीबी विकास चौधरी, बिगाड़ेंगे इस सीट का खेल

 

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता विकास चौधरी ने अब कांग्रेस की डोर थाम ली है। विकास अजमेर की किशनगढ़ विधानसभा सीट से पिछले चुनावों में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। 

 

विकास चौधरी की जगह भाजपा ने सांसद को उतारा 

 

भाजपा ने विकास चौधरी की जगह अजमेर लोकसभा सीट से सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ विधानसभा सीट (Kishangarh Assembly Seat) से मैदान में उतारा है। जिसके बाद विकास चौधरी (Vikas Chaudhary) नाराज थे और उन्होंने अब अपनी नाराजगी के चलते कांग्रेस का गमछा पहन लिया है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: सुमेरपुर में भाजपा की टेंशन बनेंगे मदन राठौड़, 68 की उम्र में भरेंगे निर्दलीय हुंकार

 

सांसद भागीरथ चौधरी के मैदान में उतारते हुए विकास ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। लेकिन अब वह कांग्रेस में आ गए है और उन्हें इसी पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद है। विकास ने बुधवार, 25 अक्टूबर को झुंझुनू में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सभा में कांग्रेस का दामन थामा हैं। 

 

वसुंधरा राजे के करीबी हैं विकास चौधरी  

 

विकास चौधरी को भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता है। इस बार भाजपा ने वसुंधरा समर्थकों को काफी हद तक दरकिनार किया है। इसी की वजह से विकास चौधरी का टिकट कटा। 2018 के चुनावों में राजे ने विकास चौधरी पर दांव खेला था, लेकिन वह हार गए। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: श्रीगंगानगर में बवाल, बगावत पर उतरी भाजपा की पूर्व प्रत्याशी विनीता आहूजा

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago