Categories: स्थानीय

Rajasthan Election 2023: बिहार की पार्टी ने मारी राजस्थान में एंट्री, 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे

 

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बार राज्य का चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है। प्रदेश में लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस का राजनीतिक दबदबा रहा है। वही पिछले चुनावों में तीसरे विकल्प के तौर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी अच्छी-खासी उपस्तिथि दर्ज करवाई थी। इस बार मैदान में इन तीनों दलों के अलावा अन्य कई ऐसे दल है जो चुनावी लड़ाई को रोचक करेंगे। 

 

राजस्थान के चुनाव मैदान में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC), राष्ट्रिय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), आम आदमी पार्टी (A AP), आजाद समाज पार्टी (ASP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अब बिहार की लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) (LJP) ने भी एंट्री मार ली है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Elections 2023: हनुमान बेनीवाल को मिला चंद्रशेखर आजाद का साथ, RLP-ASP में गठबंधन

 

लोक जन शक्ति पार्टी ने 12 प्रत्याशी उतारे 

 

बिहार की क्षेत्रीय पार्टी के तौर पर पहचान रखने वाली लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) (Lok Jan Shakti Party) ने अपने 12 उम्मीदवारों को राजस्थान विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया है। 12 कैंडिडेट की यह पहली लिस्ट है और आगे जल्द ही और नाम भी सामने आने की उम्मीद की जा रही है। 

 

इनको मिला LJP का टिकट

 

अलवर शहर- भरतलाल
अलवर ग्रामीण – नारायणी देवी,
कोटा उत्तर – मोहम्मद दानिश
कामां- शादिक अली,
खाजूवाला- ओम प्रकाश मेघवाल,
श्रीमाधोपुर- मनोज कुमार रेगर
मांडलगढ़- अजय सुवालका
सिविल लाइंस- अजीत गौड़
मालवीय नगर – पवन शर्मा
सांगानेर – एन.के झा
भीम (राजसमंद) -गोविंद सिंह रावत
महुआ- घनश्याम अवस्थी

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस ने तीसरी और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago