Loksabha Election 2024 BJP Candidate List Download Online
जयपुर। Loksabha Election 2024 BJP Candidate List तैयार हो चुकी है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की यह पहली सूची है जिसमें PM नरेंद्र मोदी सहित 100 दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। भाजपा ने इस बार Loksabha Election 2024 में 370 सीटें स्वयं जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके पीछे का कारण जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना बताया जा रहा है। इसी वजह से भाजपा 370 पार का नारा लेकर मैदान में उतरी है।
भाजपा मिशन 370 को पूरा करने के लिए दम लगा रही है। वहीं, वो हारी हुई लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, उत्तर प्रदेश की 80, राजस्थान की 24, उत्तराखंड की 5 और छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर चर्चा की गई है। इन राज्यों की 149 सीटों में से 122 सीटें भाजपा के पास हैं। ऐसे में 27 हारी हुई सीटों पर अब पार्टी नए चेहरे उतारने के मूड में हैं। जबकि, 122 सीटों पर भी समीकरण के अनुसार जगह चेहरे बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024: आचार संहिता लगने से पहले PM कर सकते हैं बड़ा धमाका, शेखावत के बयान से मची हलचल!
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की यह बैठक पीएम मोदी की उपस्थिति में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्य नारायण जटिया, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित भाजपा की इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: भजन लाल सरकार के इस फैसले से कांग्रेस नेताओं की उड़ी नींद
आपको बता दें कि Lok sabha Election 2024 को लेकर Election Commission Of India 15 मार्च के बाद कभी भी अधिसूचना जारी कर सकता है। भारतीय निर्वाचन आयोग का अंतिम दौरा 13 मार्च को जम्मू कश्मीर में खत्म होने वाला है जिसके तहत यहां पर चुनाव की तमाम तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। निर्वाचन आयोग की तरफ से इसके बाद कभी भी चुनाव की घोषणा की जा सकती है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…