Categories: स्थानीय

Rajasthan Election Opinion Poll: ताजा सर्वे ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन! कांग्रेस सरकार हो रही रिपीट

 

Rajasthan Assembly Election Opinion Poll: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले अलग-अलग सर्वे सामने आ रहे है। किसी में भाजपा तो किसी में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। ताजा ओपिनियन पोल पॉलिटिकल क्रिटिक (Political Critic Survey) का आया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है। इससे पहले शुक्रवार को India TV-CNX का सर्वे सामने आया था, जिसमें भाजपा को बढ़त दिखी। 

 

ताजा सर्वे में कांग्रेस को मिल रहा बहुमत 

 

पॉलिटिकल क्रिटिक (Political Critic Survey) द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा को 70 से 80 सीटें और कांग्रेस को 100 से 110 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस आधार पर कांग्रेस सरकार एक बार फिर से राजस्थान में विजय परचम फहराती दिखाई दे रही है। हालांकि, स्पष्ट 3 दिसंबर को ही हो सकेगा। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election Opinion poll: किस जाति के कितने वोट भाजपा-कांग्रेस में बटेंगे? इस सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े

 

India TV-CNX सर्वे में भाजपा को बढ़त 

 

इससे पहले शुक्रवार को India TV-CNX सर्वे सामने आया था, जिसमें भाजपा  बहुमत मिलता हुआ दिखाई दिया था। सर्वे के मुताबिक भाजपा को करीब 125 सीटें और कांग्रेस को 72 के आसपास सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया। यही नहीं सर्वे में अधिकतर जातियों का साथ भी भाजपा के साथ दिखाया गया। 

 

3 दिसंबर को खुलेगा सच्चाई का पिटारा 

 

राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम सामने आ जाएंगे। इसी के साथ मतदान पहले आ रहे इन सभी सर्वे की हकीकत भी सामने आ जायेगी। लेकिन फिलहाल तो भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियां सरकार बनाने का दावा कर रही है। 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: 'आप' ने दिया भगवाधारी योगी को टिकट, जानें- क्यों है जीतने की उम्मीद

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago