Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Phalodi Satta Bajar Latest Update Hindi : लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिये भी सक्रिय हो गए है। हर दिन लोकसभा चुनाव में जीत-हार की संभावनाओं पर सट्टा लगाया जा रहा है, जिससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि, आगामी चुनावों में किस राजनीतिक दल को कितनी सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। हाल का ताजा अपडेट सामने आया है।
देश के प्रमुख सट्टा बाजार फलोदी सट्टा बाजार में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ती जा रही है। सटोरिओं ने राजस्थान की 25 सीटों को लेकर अपने आकलन जारी किये है, जिसके मुताबिक बीजेपी राज्य में क्लीन स्वीप करती हुई दिखाई नहीं दे रही है। ताजा अनुमान के हिसाब से देखें तो बीजेपी की राजस्थान में लोकसभा सीटों की संख्या कम होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि, इस बार राजस्थान में बीजेपी को 25 में से 23 सीटें मिल सकती है।
फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक लोकसभा में भाजपा को राजस्थान में 2 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि, निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी का बाड़मेर से चुनाव जीतने की संभावना नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ जोधपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को भी जीत के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ सकती है। सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक जालोर-सिरोही से कांग्रेस के वैभव गहलोत, नागौर से RLP प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल हार रहे है।
यह भी पढ़े: Phalodi Satta Bazar Bhav 30 March 2024: कोटा सीट पर सट्टा बाजार का बड़ा दाव, जानें इस सीट का भाव
Phalodi Satta Bajar के मुताबिक देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से भाजपा को इस बार 300 के करीब सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। सट्टा बाजार में इसका भाव 10 से 15 पैसा चल रहा है। बाजार के मुताबिक लोकसभा चुनाव में भाजपा को कम से कम 330 से 333 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी को 41 से 43 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य राजनीतिक दलों के खाते में 20 से 25 सीटें कुल जाने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में Phalodi Satta Bajar का दावा हुआ सच! जानें क्या कहा था
भाजपा की 330 से 335 सीटों का भाव 1 रुपए चल रहा है।
भाजपा की 350 सीटों का भाव 3 रुपए चल रहा है।
भाजपा की 400 सीटों का भाव 12 से 15 रुपए चल रहा है।
NDA की 400 सीटों का भाव 4 से 5 रुपए चल रहा है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…