Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: 7 दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले रविंद्र भाटी बगावत पर उतरे! निर्दलीय भरेंगे नामांकन

 

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होने है। इससे पहले कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को टिकट मिलने और टिकट कटने की ख़बरें सामने आ रही है। इसी के साथ जिन नेताओं को टिकट कट रहा है, उनके बागी होने की खबरें भी जोरों से आने लगी है। 

 

भाजपा ने तोड़ी रविंद्र सिंह भाटी की उम्मीद 

 

इसी कड़ी में अब एक हफ्ते पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati, BJP) के बगावत पर उतरने के संकेत मिल रहे है। दरअसल, भाटी भाजपा से शिव विधानसभा क्षेत्र और सरदारपुरा सीट से टिकट की मांग कर रहे है। लेकिन भाजपा ने उनकी उम्मीद तोड़ दी है। 

 

निर्दलीय नामांकन भर सकते है रविंद्र सिंह भाटी

 

शिव और सरदारपुरा सीट से रविंद्र सिंह भाटी को टिकट न मिलने से उनके समर्थक विरोध पर उतर आये है। भाजपा ज्वाइन करते ही माना जा रहा था कि भाटी को गहलोत के सामने चुनाव लड़वाया जा सकता है। टिकट न मिलने से रविंद्र सिंह भाटी के सोमवार को निर्दलीय नामांकन भरने की उम्मीद है। 

 

शिव विधानसभा में सक्रिय रहे है रविंद्र भाटी

 

जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर की शिव विधानसभा में सक्रिय रहे है। भाजपा में आने के बाद उनके शिव विधानसभा से टिकट मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही थी। भाटी को प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने भाजपा ज्वाइन करवाई थी। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: 28 साल के राजा ने CM को चुनाव में हराया, रिजल्ट आने से पहले मिली मौत

Aakash Agarawal

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago