जयपुर। विधानसभा चुनाव में कुछ महिने का समय ही बचा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार का एक ही लक्ष्य हैं सत्ता में फिर से काबिज हो। सरकार रिपीट करने के लिए कांग्रेस हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों के लिए प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली फ्री तथा 200 यूनिट तक सभी चार्ज को फ्री करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का लक्ष्य है अम जन को ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके। जिस तरीके से कांग्रेस ने कर्नाटक में आमजन को राहत देने के लिए घोषणाएं की है उसी तरह राजस्थान में भी कांग्रेस आमजन को राहत देने के लिए घोषणाएं कर सकती है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में वित्त विभाग से मंथन भी किया है। इससे पहले की बात करें तो गहलोत ने 25 नवंबर 2022 को भी राज्य की वित्तीय स्थिति की छह-माही समीक्षा की थी। इस छह-माही समीक्षा के दौरान 23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई और इसी के आधार पर गहलोत ने फरवरी 2023 का बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत ने यह बजट बचत राहत बढ़त की थीम पर पेश किया था। इस बजट में हर वर्ग को साधनें का प्रयास किया गया था।
अब एक बार फिर से समीक्षा की गई है इसमें भी प्रदेश की स्थिति बेहतर हैं तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत जल्द ही नई घोषणाएं कर सकते है। इन घोषणाओं को लेकर दिल्ली के स्तर पर विचार किया जा रहा है। अभी की बात करें तो अभी 100 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है अब अनुमान लगाया जा रहा है कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी 200 यूनिट तक बिजली फ्री की जा सकती है। राजस्थान में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन ऐसी कोई योजना नहीं है जिसमें महिला सिधे तोर पर लाभ प्राप्त कर रही हो तो ऐसे में कर्नाटक की तर्ज पर महिलाओं को 2000 प्रतिमाह देने की घोषणा की जा सकती है।
महिलाओं को अभी रोड़वेज बसों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है लेकिन अब हो सकता है महिलाओं को कोई किराया ही ना देना पड़े। मुख्यमंत्र गहलोत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कमी कर सकते है। सीएम गहलोत का निम्न वर्ग पर भी ध्यान हैं ऐसे में निम्न वर्ग के लिए भी योजनाएं लागू की जा सकती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…