जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बिगुल बजने के साथ ही भाजवा व कांग्रेस सहित सभी पार्टियों ने चुनावी मैदान में दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के नेता टिकट की जुगत में भी लगे हुए है। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस सर्वे के अनुसार प्रदेश की जनता 44 फीसदी वर्तमान विधायकों को फिर से विधायक के रूप में नहीं देखना चहाती है।
यह भी पढ़े: सूरज पर कितने घंटे का होता है दिन, बिना सूरज के जीवन संभव है या नहीं, जानिए ऐसे ही और भी रोचक तथ्य
सरदारपुरा सीट पर गहलोत का 25 सालों से कब्जा
चुनावी माहौल के बीच अलग अलग सर्वे करवाएं जा रहे है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उम्मीदवार के रूप में एक बार फिर से देखना चहाती है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट से 25 सालों से लगातार चुनाव जीत रहे है। सीएम गहलोत 25 सालों से सरदारपुरा सीट से विधायक है। सीएम गहलोत के लिए जनता की राय भी एकतरफा है।
यह भी पढ़े: उदयपुर में कांग्रेस कर सकती है खेल, ये नेता ले सकता है गुलाब चंद कटारिया की जगह
पायलट व वसुंधरा राजे पहली पसंद
टोंक विधानसभा सीट की बात की जाए तो इस सीट पर सचिन पायलट का दबदबा बरकरार है। यहा की जनता के लिए पायलट पहली पसंद है। वहीं दूसरी पसंद जनता के लिए मोइनुद्दीन निजाम है। वहीं अगर झालरापाटन सीट की बात करे तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का यहा दबदबा बरकरार है। वसुंधरा राजे इस सीट से 2003 से लगातार चुनाव जीतती आ रही है। और जनता ने एक बार फिर से राजे के लिए एक तरफा राय पेश की है। ओसियां सीट से जनता ने एक बार फिर से दिव्या की और सर्मथन किया है। जनता दिव्या को उम्मीदवार के रूप मे देखना चहाती है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…