Categories: स्थानीय

Rajasthan Election: राजस्थान में तीसरे मोर्चे की मदद से बनेगी सरकार, ये आंकड़े दे रहे है गवाही

 

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार तीसरे मोर्चे की अहम भूमिका मानी जानी जा रही है। वैसे तो भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के और बहुमत लाने का दावा कर रहे है। लेकिन कुछ चीजें है, जो तीसरे मोर्चे का संकेत दे रही है। 

 

सरकार बनाने में अहम होगा तीसरा मोर्चा 

 

राजस्थान में तीसरे मोर्चे (Third Front in Rajasthan) में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), आम आदमी पार्टी (AAP), आजाद समाज पार्टी (ASP) समेत कई और भी ऐसे दल है, जिनके चुनाव में मजबूत दावेदारी करने से इस तरह की सुगबुगाहट चल रही है। 

 

भाजपा (Rajasthan BJP) व कांग्रेस (Rajasthan Congress) से टिकट नहीं मिलने वाले नेता तीसरे मोर्चे की तरफ जा रहे है। कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों ने भाजपा-कांग्रेस छोड़कर अन्य दलों का हाथ थाम लिया है। ऐसे में तीसरे मोर्चे से कई सीटें इस बार राजस्थान चुनाव में विधायक बना सकती है। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election Opinion Poll: ताजा सर्वे ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन! कांग्रेस सरकार हो रही रिपीट

 

कांग्रेस-भाजपा से बागी नेताओं की लिस्ट 

 

रीटा सिंह, दातारामगढ़ (कांग्रेस से अब जेजेपी में) 

डॉ अजय त्रिवेदी, जोधपुर शहर (कांग्रेस से अब रालोपा)

रामचंद्र, विराटनगर (कांग्रेस से अब आसपा) 

मोहम्मद नियाज, लाडनूं (कांग्रेस से अब बसपा) 

रामलाल चौधरी, सांगानेर (कांग्रेस से अब बसपा) 

पृथ्वीराज मील, सूरतगढ़ (भाजपा से अब जेपीपी)

रोहिताश शर्मा, बानसूर (भाजपा से अब बसपा)

रितेश शर्मा, धौलपुर (भाजपा से अब बसपा)

 

2018 में तीसरे मोर्चे को मिले इतने वोट 

 

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे और निर्दलीयों को मिलाकर राजस्थान में 78 लाख वोट मिले थे। इसमें राष्ट्रीय व स्थानीय दलों को 39.80 लाख वोट और निर्दलीय को 33.76 लाख वोट हासिल हुए थे। इसमें भी बसपा को सबसे अधिक 4.8 प्रतिशत, सीपीएम को 1.23 प्रतिशत, आरएलपी सहित अन्य को 5.68 प्रतिशत वोट मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 1.39 करोड़ वोट हासिल कर सरकार बनाई। वही भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले 1.77 लाख कम वोट मिले। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan Election: जीजा-साली की चुनावी लड़ाई में कूदी बसपा-असपा, चतुर्थ कोणीय हो गया मुकाबला

Aakash Agarawal

Recent Posts

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago