उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक के द्वारा कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चला दी गई। जिसके कारण अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़ गम्भीर रूप से घायल हो गए। भंवर सिंह को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भंवर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
गोली की अवाज से मची अफरा-तफरी
प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब उदयपुर के बीएन कॉलेज में श्री राजपूत करणी सेना की और से 23 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक का अयोजन किया गया। बैठक के बाद एक शख्स जिसका नाम दिग्विजय सिंह था वहं भंवर सिंह के पास आया और बात करने के बहाने अपने साथ ले गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह पर गोली चला दी। जैसे ही गोली की अवाज आई अफरा तफरी मच गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहां मौजूद लोगों ने घटना को अंजाम देने वाले उस शख्स को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक और कोई नहीं बल्कि राजपूत करणी सेना में उदयपुर से जिला अध्यक्ष रह चुका है। आरोपी को हाल ही में जिलाध्यक्ष के पद से हटाया गया है। जिला अध्यक्ष पद से हटाने के कारण दिग्विजय सिंह नाराज चल रहा था। हालांकी अभी तक यह सामने नहीं आया है अखिर इस शख्स ने गोली क्यों चलाई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…