Categories: ओपिनियन

कुश्ती करके रायता मत फैलाओ…

डॉ उरुक्रम शर्मा

अजीब समय चल रहा है, गजब प्रतिबद्धता है। है नही तो सिर्फ समर्पण। हो भी कैसे सकता हैं कैसे अपेक्षा भी की जा सकती है राजनीति में। वो भी चुनाव में। वो भी टिकट के मामले में। बाबू सब बिकाऊ है यहां। पद भी बिकता है और टिकट भी। रोज देने वाले चिल्लाते हैं, इन मसलों को लेकर। जिसको दाम देकर पद या टिकट मिल जाता है, वो संघटन का सबसे बड़ा झंडा लेकर घूमता है। बाकी चाहे अंधेरे में अटैची से घर भरता है। ये कटु सत्य है, इस से इंकार वो ही कर सकता है, जिसे कक्का भी नही आता।

वैसे राजनीति में जिसे कुछ नहीं आता, वो ही सबसे बड़ा राजनीतिज्ञ होता है। गणित तो ऐसे लगाते हैं, जैसे चाणक्य भी उनका शिष्य रहा हो।भाई, नेताओं के प्रति अंधे रहो, लेकिन नेता आपको चूस कर फेंक देंगे। जब आपका वक्त आएगा, तब आपको पहचानेगे भी नहीं। चुनाव के समय खुले आम ऐसे कार्यकर्ताओं को हल्ला मचाते देखा गया है, जो खुलकर अपने यूज होने का शोर करते हैं। इनमे पुरुष क्या और महिला क्या। इतना सब कुछ होता है, फिर यूज होने वालों के चेहरे बदल जाते हैं लेकिन नेता के नहीं। उसकी नई टीम बन जाती है। उसका हाल भी पहले वालों के जैसे ही रहता है जनाब। 

अब देखिए कांग्रेस में अशोक गहलोत फिर मुख्य मंत्री बने या सचिन पायलट। ये जनता के हाथ में है किसे ताज देगी, लेकिनपहले जीत के लिए तो एक हो जाएं सब। ये ही हाल भाजपा का है। भाजपा वाले तो तय कर बैठे हैं, सरकार उनकी बन गई। अच्छा है सकारात्मक सोचना। बाकी तो इस साल दिसंबर में सच सामने आ ही जायेगा। अब देखो, वसुंधरा जी के समर्थक उन्हें फिर मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, और वैसे ही शोर भी कर रहे हैं। जरूरत धरातल पर भी काम करने की है, ये भी समझे। मैडम का अपना कद है, जो जन नेता है। वो अपना काम कर रही है, आप तो उनके काम को मजबूत करो।

सतीश पूनिया जी और सीपी जोशी के समर्थक उन्हें अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते है और गलत भी क्या है। लेकिन आधार और धार भी मजबूत होनी चाहिए। गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव भी दौड़ में है। कार्यकर्ताओं कौन बनेगा कौन नहीं, ये तो वक्त बताएगा लेकिन जीतोगे कैसे, जिस से सरकार बनाई जा सके। उस पर काम तो करो। आपस में कुश्ती करके क्यों रायता फैला रहे हो। संघटन सबसे बड़ा है, नेता बाद में। अब नेता पहले हो गए और संघटन पीछे। सच, सब जानते हैं, मुख्यमंत्री वो ही बनेगा, जिसकी ऊपर तक सेटिंग होगी। कार्यकर्ता चीख पुकार करके मर जायेंगे।

Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago