धर्म

Chaitra Navratri 2024 Colours List: नवरात्रि में हर दिन इस रंग के कपड़े पहने तो हो जाएगी हर इच्छा पूरी

Chaitra Navratri 2024 Colours List: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा के होते हैं। माता को इन दिनों में विधि विधान से पूजा कर खुश भी किया जा सकता है। वहीं पूजा माता रानी की पसंद के रंग वाले कपड़े पहन कर की जाए तो मनोकामनाएं भी झटपट पूरी हो जाती हैं। चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा में शुरू होती है। Chaitra Navratri 2024 Colours List 9 अप्रैल मंगलवार को चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है। नवरात्रि में मां के नौ रूपों की पूजा होती है। वही नवरात्रि के दिनों में माता की पसंद के रंगों को पहन कर पूजा करें। तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है। मां के उन्हीं पसंद के रंगों के बारे में जानते हैं कि किस दिन मां को कौनसा रंग पहन कर प्रसन्न किया जा सकता है।

नवरात्रि में इस दिन पहनें इस रंग के कपड़ें-

नवरात्रि पहले दिन गुलाबी पीला रंग-

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को पीला रंग अति प्रिय है। इस दिन मां दुर्गा के हाथों में त्रिशूल और कमल रहता है। जो हलके गुलाबी रंग के वस्त्र पहने दिखती हैं। इस दिन मां की पूजा गुलाबी, पीले रंग के कपड़े पहनकर करना शुभ होता है।

नवरात्रि दूसरे दिन सफद रंग

दूसरे दिन नवरात्रि पर ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा होती है। इस दिन ब्रह्मचारिणी मां सफेद वस्त्रों में दिखती हैं। जिनके हाथों में माला और कमण्डलु रहता है। मां की पूजा में उनकी पसंद के रंग के कपड़े पहनने से वो तुरंत प्रसन्न होती हैं। सफेद रंग के कपड़ों में आराधना की जाए तो मां ब्रह्मचारिणी की पूजा फलदायी रहती है।

यह भी पढ़ें : 1st Chaitra Navratri Wishes: पहले नवरात्रि की भक्तिमय शायरी, मां शैलपुत्री‍ देगी आशीर्वाद

नवरात्रि तीसरे दिन लाल नारंगी रंग-

नवरात्रि के तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा, धनुष दिखते हैं। वो गहरे नारंगी और लाल रंग जैसे कपड़ों में दिखती हैं। भक्त भी मां की पूजा इस रंग के कपड़े पहन कर करते हैं तो शुभ फल मिलते हैं।

नवरात्रि चौथे दिन गुलाबी और हरा-

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना होती है। मां कुष्मांडा के स्वरूप में अमृतकलश, कमल, गदा आदि दिखते हैं। वहीं उनपर गुलाबी और हरे वस्त्र दिखते हैं। जो देवी को प्रिय हैं।

नवरात्रि पांचवें दिन सफेद रंग-

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता के रूप की पूजा होती है। इनकी गोद में भगवान कार्तिकेय हैं। वहीं वस्त्रों का रंग हलका पीला और सफेद सा रहता है। दोनों हाथों में कमल लिए मां शांत स्वरूप में दिखती हैं। स्कंदमाता की पूजा में आप सफेद, पीले वस्त्र पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2024: मुख्यमंत्री के नाम से इस मंदिर में 26 सालों से जल रही ज्योत, जानें वजह 

नवरात्रि छठें दिन लाल गुलाबी रंग-

नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी देवी की पूजा लाल रंग के कपड़ों में हो तो शुभ होती है। माता इस दिन लाल गुलाबी वस्त्रों में दिखती हैं। उनके हाथों में कमल और तलवार दोनों ही होते हैं।

नवरात्रि सातवें दिन लाल रंग-

नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि के स्वरूप की पूजा होती है। इनके हाथों में लोहे का कांटा और खड्ग दिखता है। मां के इस स्वरूप में लाल वस्त्र दिखते हैं। जो भयंकर और अग्नि की ज्वालाओं से भरा होता है। मां भक्तों को धन,सुख,समृद्धि का वरदान देती हैं।

नवरात्रि आठवें दिन सफेद और गुलाबी रंग-

Chaitra Navratri 2024 Colours List नवरात्रि में आठवें दिन मां महागौरी का रूप हल्के गुलाबी और सफेद कपड़ों में दिखता है। पूजा में महागौरी को गुलाबी और सफेद रंगों के कपड़े पहनकर बैठा जाता है। मां महागौरी के हाथ में जहां त्रिशूल है वहीं दूसरे हाथ में डमरू भी है।

नवरात्रि नौवें दिन लाल जामुनी रंग-

नवरात्रि के नौवें दिन मां के सिद्धिदात्री रूप की Chaitra Navratri 2024 Colours List पूजा की जाती है। मां के इस रूप में लाल रंग के वस्त्रों में कमल पर विराजित होती हैं। इनके हाथों में शंख, कमल, गदा और चक्र सभी दिखते हैं। इस दिन नवरात्रि के नौ दिन पूरे भी होते हैं। नवरात्रि में इस दिन जामुनी और लाल रंग पहनकर निरंतर और नियमानुसार पूजा करने से मां जरूर प्रसन्न होती हैं।

Ambika Sharma

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago