Jaipur Sehri Iftar Time: पूरी दुनिया में इस समय रमजान का महीना चल रहा है। भारत और जयपुर में 30 मार्च 2024 को 20 तरावीह और 19 रोजे हो जाएंगे। 30 मार्च 2024 को जयपुर में 19वां रोजा 5:02 am पर रखा गया है। 30 मार्च 2024 को जयपुर में 6 बजकर 51 मिनट पर 19वां रोजा खोला जाएगा। जयपुर में 19वीं सेहरी का समय 30 मार्च 2024 को 5 बजकर 02 मिनट पर खत्म हुआ। रोजेदारों ने अलसुबह उठकर खाना पीना बनाकर फारिग होकर फज्र की नमाज अदा की। जयपुर की जामा मस्जिद में रात के समय 8 बजे तरावीह की नमाज होती है। 30 मार्च 2024 को जयपुर में बीसवीं तरावीह होगी, वही 31 मार्च 2024 को इकतीसवीं तरावीह की नमाज होगी। तो चलिए जयपुर में 31 मार्च को रमजान का टाइम टेबल जान लेते हैं। जयपुर में इतवार 31 मार्च 2024 को बीसवां रोजा (Jaipur Sehri Iftar Time) रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें:Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 30 मार्च 2024, उन्नीसवीं सेहरी कब होगी!
जयपुर में इंशाअल्लाह बीसवां रोजा 31 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में 30 मार्च 2024 की शाम को ही बीसवीं तरावीह की नमाज हो जाएगी। जयपुर में बीसवां सेहरी का समय हम आपको बता रहे हैं। जयपुर में बीसवीं सेहरी 31 मार्च 2024 की सुबह 5 बजे खत्म हो जाएगी। यानी इससे पहले आपको जो खाना पीना है वो सब कर लें। 5 बजे के बाद सेहरी का समय समाप्त हो जाएगा। फिर आपको रोजे की नियत कर लेनी है और फज्र की नमाज पढ़नी है। रोजा रखकर बुरी बातें और गीबत न करें, वरना आपको जहन्नम की आग में जलना पड़ेगा।
Jaipur में Sehri के बाद अब Iftar Time की बात करें तो आप बीसवां रोजा 31 मार्च 2024 रविवार की शाम को 6 बजकर 51 मिनट पर खोल सकते हैं। मतलब जयपुर में बीसवें दिन की रोजा इफ्तारी 6:51 AM पर होगी। मगरिब की नमाज रोजा खोलने के बाद पढ़ी जाएगी। आप सबको वक्त का खास ख्याल रखना है। अगर कहीं बाहर है तो वहीं पर रोजा खोल लें। जयपुर में रामगंज बाजार के आसपास वाले रोजेदारों की खास मेहमाननवाज़ी करते हैं। जामा मस्जिद जो कि जौहरी बाजार में है वहां पर तरावीह की नमाज में आप शामिल हो सकते हैं।
जयपुर के परकोटे वाले इलाके में इफ्तार के समय अलग ही माहौल रहता है। रामगंज बाजार में इफ्तार की प्लेट सजने लग जाती हैं। दुकान वाले आते जाते राहगीरों को दावत देकर रोजा इफ्तार करवाते हैं। जयपुर में हिंदू भाई भी जुम्मे की नमाज के लिए जौहरी बाजार में वजू और दरी की व्यवस्था करते हैं। गंगा जमुनी तहजीब की झलक गुलाबी नगरी में साफ तौर पर देखने को मिलती है। कल 29 मार्च 2024 को रमजान का तीसरा जुम्मा था। जामा मस्जिद जौहरी बाजार में इसके लिए खास इंतजामात किए गए थे।
चूंकि हर शहर की भौगोलिक स्थिति अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग होता है। जिला स्तर पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और आगरा व भरतपुर में अलग समय होता है। यही वजह है कि अरब देशों में आज पहला रोजा एडवांस में रखा जा चुका है। वहां ईद भी भारत से एक दिन पहले ही मना ली जाती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…