Navratri Pujan Vidhi Mantra
जयपुर। Navratri Pujan Vidhi Mantra 1st Day 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत (Chaitra Navratri 2024 date) चैत्र माह के प्रतिपदा 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर शुरू है जो अगले दिन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस वजह से उदयातिथि के अनुसार 9 अप्रैल 2024 से ही चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत खरमास में है जिसकी शुरुआत 14 मार्च से हो चुकी है। यह खरमास 13 अप्रैल 2024 को समाप्त होगा।
चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लगातार 9 दिनों तक उपवास, उपासना और मंत्रोचार किए जाते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना होती है। पंचांग के मुताबिक 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक का समय कलश स्थापना के लिए शुभ है।
यह भी पढ़ें: Morning News Epaper Jaipur पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। माता शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री होने की वजह से इस नाम से पुकारते हैं। शास्त्रों के मुताबिक नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा व उपासना करने से मान-सम्मान में वृद्धि होने के साथ ही उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र प्रिय यहैं। इस वजह से प्रतिपदा तिथि में मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना शुभ है। साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ है।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।
यह भी पढ़ें : Navratri 2024 : नवरात्रि में पीरियड्स आ जाए तो व्रत और पूजा करें या नहीं, जानिए विधान
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी और दूध से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की अराधना का दिन है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…