Hedy Lamarr: आमतौर पर कला और विज्ञान को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है। इस पर भी यदि कोई एक्ट्रेसेज हो तो लोग कल्पना में भी मान सकते कि वह एक वैज्ञानिक हो सकती है। लेकिन हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडी लैमर एक ऐसा ही उदाहरण है। उन्होंने सिने स्क्रीन पर तो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से इतिहास रचा ही, साथ में विज्ञान को भी एक ऐसी देन दे गई जिस पर आज की टेक्नोलॉजी टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें: Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हेडी लैमर को उनकी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने आज से भी करीब 100 वर्ष पूर्व फिल्मों में एक ऐसा सीन शूट करने की हिम्मत की जिस पर अभी कुछ वर्षों पहले तक हंगामा होता रहा है। उन्होंने महज 18 वर्ष की उम्र में एक अमरीकी फिल्म Ecstasy में स्त्री के चरमोत्कर्ष (फीमेल ऑर्गेज्म) का सीन शूट किया था।
उनकी इस फिल्म ने तब पूरी दुनिया में ऐसा हंगामा मचाया कि पूरा वेस्टर्न मीडिया उन्हें अनैतिक और कामुक बताने लगा। पोप और हिटलर जैसी दिग्गज हस्तियों ने उन्हें बैन कर दिया। इस फिल्म में पहली बार फीमेल ऑर्गेज्म की बात की गई और उसे पर्दे पर दिखाया भी गया। इस तरह यह मूवी अपने समय से बहुत आगे की फिल्म मानी गई।
जब हैडी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही होती थी तो वह विज्ञान के परीक्षण किया करती थी। अक्सर वे अपना शूटिंग से बचा हुआ टाइम विज्ञान के बारे में जानने और समझने में करती। दूसरे विश्वयुद्ध के समय उन्होंने वाई-फाई का आविष्कार किया। यह अलग बात है कि उनकी इस खोज को उस वक्त सराहा नहीं गया बल्कि उन पर जासूस होने तक के आरोप लगे लेकिन आज वही तकनीक हमारे रोजमर्रा के तकनीकी जीवन का आधार बन चुकी है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 में हुई इस बॉलीवुड स्टार की एंट्री, धमाकेदार होगा रोल
दूसरे विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों और तानाशाह देशों में जंग चल रही थी। जर्मनी और इटली की सेनाएं मित्र राष्ट्रों के सिग्नल पकड़ कर उन्हें जाम कर रही थी। ऐसे में हैडी ने एक ऐसी तकनीक खोजी जिसे जाम कर पाना असंभव था। इसे हैडी ने ‘फ्रीक्वेंसी होपिंग स्प्रेड स्पेक्ट्रम (FHSS)’ नाम दिया। इसकी प्रेरणा उन्हें पियानो से मिली। हालांकि उनके इस आविष्कार का अमरीकी नेवी ने मजाक उड़ाया। उन्होंने अपने इस आविष्कार को अमरीकी सरकार को भेंट कर दिया था।
हैडी लैमर का मन एक्टिंग से ज्यादा विज्ञान में रमता था परन्तु उन्हें एक वैज्ञानिक के रूप में कभी वह पहचान नहीं मिली जिसकी हैडी हकदार थी। उन्होंने आखिर में हॉलीवुड छोड़ दिया और एकाकी जीवन जीने लगी। वर्ष 2000 में उनका निधन हो गया। वर्ष 1997 में हैडी को अमरीकन फ्रंटियर फाउंडेशन से सम्मानित किया गया। हाल ही 2014 में उन्हें नेशनल इन्वेंटर हॉल ऑफ फेम में भी सम्मिलित किया गया।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…