Doorway Effect: कुछ लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते ही सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसे में एक बार Notre Dame University में रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों के मन में भी इस समस्या का कारण जानने की इच्छा हुई। जवाब जानने के लिए उन्होंने जब रिसर्च की तो पता चला कि इसके पीछे विज्ञान का एक खास नियम काम करता है। जानिए इस बारे में
इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए नॉर्टे डॉम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपनी खोज शुरू की। इसके लिए कई एक्सपेरिमेंट्स किए गए। लोगों को अलग-अलग आकार और रंग की चीजें दी गईं। उन्हें उन चीजों का कलर और आकार याद रखने के लिए कहा गया। इसके बाद लोगों को दो ग्रुप्स में बांट दिया गया और एक ग्रुप को दरवाजे से होते हुए दूसरे कमरे में जाने के लिए कहा गया।
यह भी पढ़ें: वोडका एक ही झटके में बना देती है रेशमी और चमकदार बाल, जानिए कैसे करें यूज
इस प्रयोग में एक आश्चर्यजनक चीज सामने आई। जिन लोगों को दूसरे कमरे में भेजा गया था, वे लोग चीजों को जल्दी भूल गए जबकि जो लोग उसी कमरे में मौजूद थे, उन्हें चीजें ज्यादा देर तक और बिल्कुल सही से याद रही। इसी एक्सपेरिमेंट को अलग-अलग तरह से और अलग-अलग चीजों के साथ किया गया। हर बार नतीजे लगभग एक से ही मिलें।
जब तमाम एक्सपेरिमेंट्स के बाद वैज्ञानिकों ने अपने नतीजे देखें तो पता चला कि वास्तव में ऐसा होता है। रिसर्च के अनुसार अक्सर दरवाजों के गुजरने के दौरान लोग कुछ न कुछ भूल जाते हैं। दरवाजों से गुजरने पर चीजों को भूलने के इस प्रभाव को Doorway Effect नाम दिया गया। बाद में वैज्ञानिकों ने यह जानने का प्रयास किया कि ऐसा क्यों होता है।
यह भी पढ़ें: Career in Wine Industry: शराब के बिजनेस में बनाए कॅरियर, छापे नोट
वैज्ञानिकों को लगा कि हमारा दिमाग बहुत ज्यादा बिजी रहता है। वह अक्सर एक काम के बाद दूसरा काम करने लग जाता है, ऐसे में वह पिछले काम से जुड़ी अवांछित जानकारी को मिटा देना पसंद करता है। बाद में भी इस चीज पर रिसर्च हुई और कई बढ़िया जानकारी सामने आई लेकिन नतीजा सबमें एक ही था कि यह दिमाग का खेल था।
इसी तरह की रोचक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…