जापान का एक निजि यान चांद की सतह पर उतरने वाला था। जो एक निजि कंपनी आई स्पेस इंक का था। जिससे संपर्क टूटने के कारण यह चांद पर नहीं उतर सका और दुर्घटना का शिकार हो गया। यह सतह पर उतरते समय हुआ। जापान की इस कंपनी का सपना अधूरा रह गया। इस लैडर का नाम हाकुतो आर मिशन 1 रखा गया था।
आखिर कैसा था हाकुतो आर मिशन 1
जापान का हाकुतो आर मिशन 1, 7.55 फीट लंबा था। यान चंद्रमा की सतह से 6000 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चांद की सतह से 100 किलोमीटर उपर था। इसकी गति को बाद में कम किया गया जब चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण ने इसे खींचना शुरू कर दिया था। इसका आकार कुछ कुछ बेसबाॅल के आकार का था। इससे पहले भारत की भी चांद पर लैंडिंग करने की कोशिश विफल हो गई थी।
प्लैन 2 पर होगा काम
जापान की खिलौने बनाने वाली कंपनी टोमी को और सोनी गु्रप ने मिलकर इस रोवर को बनाया था। इस यान के असफल होने के बाद भी जापान की ओर से 2024 के लिए नया प्लान तैयार है। जिसमें वो नासा के साथ काम कर स्पेस लैब ड्रेपर के पेलोड्स को चांद पर पहुचाया जा सके। यही नहीं प्लानिंग तो यह भी है कि चांद की सतह पर इंसानों की एक काॅलोनी भी बसाई जा सके।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…