दुनिया

Shaban 2024: शाबान का चांद नजर आ गया, अरब देशों में ऐसे मनाते हैं शब-ए-बारात

Shaban 2024: मुसलमानों के लिए आज खुशी का दिन है। 11 फरवरी की शाम को पवित्र महीने शाबान का चांद नजर आ गया है। इसी पाक महीने की 15वी रात को गुनाहों की माफी के लिए शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) का त्योहार मनाया जाता है। भारत में तो इस दिन हलवा और मीठे पकवान बनाये जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरब देशों में शाबान (Shaban 2024) के महीने को लेकर कई अलग तरह की मान्यताएं हैं।

यह भी पढ़ें:शब-ए-बारात में इन 4 मुस्लिमों को नहीं मिलती माफी

अरब देशों में शाबान का महीना

अरब देशों में कहा जाता है कि शाबान की 15 तारीख को शिया मुसलमानों के 12वें इमाम मुहम्मद अल महदी का जन्म हुआ था, जबकि सुन्नी मुसलमानों की मान्यता ​​है कि इस दिन अल्लाह ने पैगंबर नूह अलैहिस्सलाम के सन्दूक को बाढ़ से बचाया था। हालांकि भारत में मुसलमान इस रात शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) को कब्रिस्तान में जाकर पुरखों की मगफिरत के लिए फातिहा पढ़ते हैं। वही दिन में हलवा बनाकर गरीबों को खिलाते हैं।

यह भी पढ़ें:Shaban Mubarak 2024 Wishes in Hindi: शब-ए-बारात के महीने में मु्स्लिमों को भेजे ये शुभकामना संदेश

आ रहा है रमजान 2024

शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) का त्योहार 25 फरवरी की रात को मनाया जाएगा। वही रमजान का महीना भी इसके पीछे ही आ रहा है। शाबान के बाद अगला मुस्लिम महीना रमजान का ही होता है। इस साल 11 या 12 मार्च 2024 को रमजान का महीना शुरू हो सकता है। इसमें मुस्लिम बंधु 30 या 29 दिन के रोज रखते हैं।

भारत में शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024)

भारत में शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दिन में हलवा और मीठे पकवान बनाकर गरीबों और रिश्तेदारों को खिलाते हैं। वही रात को मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रौशनी करके मरहूम लोगों को नियाज दी जाती है। साथ ही इस रात में गुनाहों की माफी मांगी जाती है। कहा जाता है कि शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) की रात में अल्लाह सबके गुनाह माफ कर देते हैं। शाबान के महीने में ही अजमेर वाले ख्वाजा साहब के बड़े साहबजादे ख्वाजा फखर सरवाड़ शरीफ का उर्स भरा जाता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

4 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago