दुनिया

Sheikh Zayed Grand Mosque: इस खूबसूरत मस्जिद के आगे ताजमहल भी कुछ नहीं, 40,000 लोग पढ़ सकते हैं नमाज

Sheikh Zayed Grand Mosque: खाड़ी देशों में एक से बढ़कर एक नायाब इमारतें बनी हुई हैं। भले ही ताजमहल सात अजूबों में से एक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरब देशों में ताजमहल से भी खूबसूरत मस्जिद बनी हुई हैं। जी हां, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) जो कि अबू धाबी में बनी हुई हैं, वह विश्व भर के मुस्लिमों के लिए विशेष स्थान रखती है। सफेद रंग की यह शानदार मस्जिद कारीगरी का बेमिसाल नमूना है, जो दुनिया में सबसे सुंदर मस्जिदों में से एक मानी जाती है। इसका निर्माण भी उसी मकराना के मार्बल से हुआ है जिससे ताजमहल को बनाया गया था।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi Temple: हिंदू मंदिर के लिए मुस्लिम अरबों ने दिये 7 अरब रुपये

40 हजार नमाज पढ़ सकते हैं

सउदी अरब की मक्का और मदीना मस्जिदों के बाद शेख जायद ग्रैंड (Sheikh Zayed Grand Mosque) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद का रुतबा रखती है। यहां पर 40 हजार लोग एकसाथ नमाज पढ़ सकते हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित मस्जिद के सबसे बड़े हॉल में एक साथ 7000 लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Abu Dhabi: अरबपतियों की पहली पसंद ये मुस्लिम देश, दुबई को भी पीछे छोड़ा

किसने बनाई ये मस्जिद?

इस खूबसूरत मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) का निर्माण संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व शासक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने वर्ष 1996 में शुरू किया था। 12 एकड़ के भूभाग में फैली इस विशाल मस्जिद को बनाने के पीछे दुनिया भर में फैली इस्लामिक मान्यताओं, रीति-रिवाजों तथा कलाकारों को एक मंच प्रदान करना था। ताकि यहां पर इस्लाम की विविधता में एकता को जाहिर किया जा सके।

12 साल लगे बनने में

इस शानदार मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) को बनाने में मुख्य रूप से राजस्थान के मकराना के सफेद संगेमरमर का उपयोग किया गया जिससे ताजमहल को बनाया गया था। मार्बल के साथ ही सोने की खूबसूरत नक्काशी भी की गई है। मस्जिद का निमार्ण 12 वर्षों में किया गया था। इसे बनाने के लिए मोरक्को, तुर्की, भारत, मलेशिया, चीन, ईरान, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और ग्रीस से खास तौर पर माहिर कारीगर बुलाए गए थे।

अंदर है गोल्ड कोटिंग

मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) के अंदर भव्य नक्काशी और सोने की कोटिंग की गई है। सफेद रंग की इस भव्य मस्जिद के मुख्य गुंबद की ऊंचाई 75 मीटर और लंबाई 32.2 मीटर है। मस्जिद की दीवारों तथा खंभों पर कुरआन शरीफ की पवित्र आयतों की कैलीग्राफी की गई है। साथ ही अल्लाह के 99 पवित्र नाम भी बेहद लाजवाब अंदाज से लिखे गए हैं। मस्जिद के मुख्य हॉल का कालीन हाथ का बुना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कालीन रखा गया है। पीएम मोदी के अबू धाबी में हिंदू मंदिर उद्घाटन के दौरान यह मस्जिद चर्चा में बनी हुई हैं।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago