Categories: दुनिया

इंसान ने बदल दिया भगवान का दस्तूर, कहीं मचा न दे तबाही ये सूपर बेबी

हर बच्चे की जिंदगी में मम्मी पापा की जगह खास होती है और उनकी जिंदगी में बच्चे की। साइंस भी यही कहती है कि बच्चे में दो लोगों के जीन्स होते हैं। लेकिन क्या हो जब बच्चे में तीन लोगों के डीएनए शामिल हों। यही नहीं बच्चे पैदा न होकर एक लैब में बनने लग जाएं। ऐसे में वो बच्चा आम तो नहीं हो सकता। अब विज्ञान का यही आविष्कार दुनिया के लिए खतरा बन सकता है। इंग्लैंड में ऐसा बच्चा जन्म ले चुका है जो न सिर्फ तीन लोगों की संतान कहलाएगा। यही नहीं वह नार्मल नहीं एक खास तरह से बनाया भी जाएगा। साइंस का यह कारनामा उसे कोई बीमारी भी नहीं होने देगा। 

कैसे जन्म लेगा यह थ्री पेरेंट वाला बच्चा
विज्ञान की तकनीक का इस्तेमाल कर एक महिला के एग लेकर उनसे आईवीएफ भ्रूण को तैयार किया जाएगा। जिसमें भ्रूण के बायोलाॅजिकल माता पिता के एग और स्पर्म लेकर माइटोकाॅन्ड्रिया के साथ मिलाना होगा। इस बच्चे में एक महिला डोनर के 37 जीन को भी मिलाया जाएगा। जिससे इसमें तीन लोगों के गुण आ जाएगे। 

जेनेटिक बीमारियों को कहेंगे बायबाय
इंग्लैंड के डाॅक्टर्स की एमडीटी और एमआरटी टैक्नोलाॅजी से का इस्तेमाल इस प्रक्रिया में किया जा रहा है। इसे माइटोकॉन्ड्रियल रीप्लेसमेंट ट्रीटमेंट भी कहा जा सकता है। वहां यह बच्चा न्यूकैसल फर्टिलिटी सेंटर में तैयार किया गया है। दुनिया के इस अजूबे बच्चे को कोई जेनेटिक बीमारी नहीं होगी। जिससे यह और बच्चों से अलग होगा। वर्तमान में हर 6 हजार में से एक बच्चा माइटोकॉन्ड्रियल बीमारियों का शिकार होता है। ऐसे में यह बच्चा और बच्चों के मुकाबले ज्यादा ताकतवर तो होगा ही साथ में कम बीमार भी होगा। जो और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बना सकता है। 

पहले भी हो चुका है एमडीटी तकनीक का इस्तेमाल
एक रिपोर्ट के अनुसार एमडीटी तकनीक से बच्चे पैदा करने वाला यूके दुनिया का पहला देश नहीं है। इस तकनीक का प्रयोग कर 2016 में अमेरिका में भी एक बच्चा पैदा किया गया था। यह बच्चा अमेरिका के जॉर्डन के एक परिवार में जन्मा था।
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

22 घंटे ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

3 दिन ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago