16 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 16 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 16 फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 16 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –
- मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
- कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
- तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
- वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
- धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
- मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
- कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
- मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)
(Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाक़ात संभव हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन लाभ मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)
(Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। किसी से धन उधार लेने से बचें, समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में चूक का विरोधी फायदा उठा सकते हैं। किसी के कहने में आकर निवेश करना आपके लिए समस्या बन सकता हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)
(Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे। प्रेम परवान चढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)
(Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन जरुरी चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यापार गति पकड़ेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में न आए, नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)
(Leo Daily Horoscope)
आज के दिन धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। माता जी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।
यह भी पढ़े: Makar Sankranti पर काले तिल का टोटका करेगा कमाल
कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)
(Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन जल्दबाजी में काम करने से बचें। शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। लेनदेन से संबंधित मामला आज सुलझता दिख रहा है। आवश्यक विषयों पर पूरा फोकस रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने का दिन हैं। अपने जरूरी कामों में आलस्य ना दिखाएं।
तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)
(Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। निजी जीवन की समस्या परेशान करेंगी। साझेदारी में पार्टनर की किसी गलत बात पर हां में हां ना मिलाएं। भूमि या भवन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नए काम की शुरुआत में समस्या आएगी। किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)
(Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने के लिए हैं। तर्क-वितर्क में पड़ने से बचें। भावुकता में लिया निर्णय समस्या खड़ी कर सकता है। डेली रूटीन में बदलाव से परेशानी होगी। नए लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)
(Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। काफी सारी मुश्किलों से बाहर निकल सकते हैं। व्यापार में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। खर्चे बढ़ने से चिंता होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)
(Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन पारिवारिक मामलों में सावधान रहें। कामकाज की तलाश कर रहे लोग सावधान रहें। निजी मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। लेनदेन से संबंधित मामला समस्या बन सकता है। अपने भाई बहनों से निजी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़े: Moonga Ratna Fayde: चमक जायेगी किस्मत! यदि ज्योतिष के अनुसार पहन लिया यह रत्न
कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)
(Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों पर फोकस रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश सफल रहेगी। जनकल्याण के कार्य में साथ रहेगा। विदेश से व्यापार करना अच्छा रहेगा। रिश्ते में दरार भी पैदा हो सकती हैं।
मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)
(Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
