Pradosh ke Upay: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष इस बार शनिवार (6 अप्रैल 2024) को आ रही है जिससे शनि प्रदोष का शुभ योग बन रहा है। इस शनि प्रदोष पर पंचक भी लगे हुए हैं जिनके कारण इस बार का प्रदोष व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण बन गया है। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की विशेष पूजा करने से भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। जानिए इस व्रत के बारे में
हिंदू पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि (अथवा प्रदोष) 6 अप्रैल 2024 को सुबह 10.19 बजे आरंभ होगी। प्रदोष तिथि का समापन 7 अप्रैल 2024 को सुबह 6.53 बजे होगा। ऐसे में प्रदोष भी छह अप्रैल को ही मनाई जाती है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र भी रहेगा। शनिवार को प्रदोष होने के कारण इसे शनि प्रदोष भी कहा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Rahu Ke Upay: राहु की हर समस्या का समाधान हैं ये टोटके
इस प्रदोष पर तीन अत्यन्त शुभ मुहूर्त शुभ योग, शुक्ल योग तथा ब्रह्म योग बन रहे हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा जो शनि के स्वामित्व की ही राशि है। चौघड़िया की बात करें तो सुबह 7.46 बजे से 9.21 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा और इस मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा करना सर्वोत्तम शुभ रहेगा।
इस दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि से निवृत्त होकर मां गौरी सहित भगवान शिव की पूजा करें। उनका अभिषेक कर उन्हें दीप, धूप, सुंगध, फल, पुष्प, बिल्वपत्र, भोग आदि अर्पित करें। सफेद चंदन से उनका तिलक करें। उनकी स्तुति करें तथा पंचाक्षरी मंत्र का अधिकाधिक जप कर जाने-अनजाने हुए त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करें।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की उपासना से मिलती हैं तंत्र शक्तियां
प्रदोष तिथि पर भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक तथा अन्य अनुष्ठान भी किए जा सकते हैं अथवा उनके पंचाक्षरी मंत्र का जप भी किया जा सकता है। यदि अन्य कोई उपाय न कर पाए तो केवल मात्र शिवमहापुराण का पाठ करना भी उत्तम फल प्रदान करता है।
अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है तो उसे पूर्ण करने के लिए आप भगवान शिव का अलग-अलग पदार्थों से अभिषेक कर सकते हैं। गाय के घी से अभिषेक करने पर राज्य की प्राप्ति होती है, नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ के लिए फलों के रस से अभिषेक किया जाता है। इसी प्रकार पंचगव्य से शिव का अभिषेक करने पर धन-धान्य और संपत्ति प्राप्त होती है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…