Rahu Ke Upay: प्राचीन भारतीय ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है। इसकी अनुकूलता और प्रतिकूलता दोनों ही व्यक्ति पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालती है। यदि राहु अनुकूल हो तो व्यक्ति को करोड़पति बना देता है और प्रतिकूल हो तो जातक के जीवन को जीते-जी नरक भी बना सकता है। ये परेशानियां कई रूपों में हो सकती हैं, जैसे कि मानसिक अशांति, आर्थिक समस्याएं, रिश्तों में अनबन, या करियर में बाधाएं। ऐसे में कुछ आसान से उपाय करके आप राहु के दुष्प्रभाव को कम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी से बड़ी समस्या की काट है यह एक उपाय, करते ही दिखेगा असर
राहु को शांत करेंगे ये टोटके
शास्त्रों में भगवान शिव को महादेव कहा गया है। उनकी आराधना, न केवल राहु वरन सभी ग्रहों को अनुकूल बना देती है। नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें, “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
बजरंग बली की पूजा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करना भी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को पूर्णतया शांत कर देता है। राहु ग्रह से मुक्ति पाने के लिए हनुमानजी की शरण लेना उत्तम उपाय है।
गजानन गणपति को भी राहु से मुक्ति दिलाने वाला कहा गया है। विशेषकर गणपति के भक्तों को तो राहु छू भी नहीं पाता है। गणेश जी का अभिषेक और बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप करने से भी राहु का दुष्प्रभाव शांत होता है।
यह भी पढ़ें: अगले दस दिनों में कभी कर लें गणेशजी के ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना
इन उपायों से भी दूर होता है राहु का कष्ट (Rahu Ke Upay)
पूजा-पाठ के अलावा भी कई अन्य साधनों से दुष्ट ग्रहों का प्रभाव खत्म किया जा सकता है। इन उपायों को करना जितना आसान होता है, उतना ही प्रभावशाली इनका असर भी होता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
- गरीबों की मदद: गरीबों को भोजन, वस्त्र आदि का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इससे राहु के शुभ प्रभाव प्राप्त हो सकते हैं।
- कुत्तों को भोजन: काले कुत्तों को रोटी देना राहु को प्रसन्न करने का एक माना जाता है।
- पक्षियों को दाना: पक्षियों को दाना-पानी देना भी शुभ माना जाता है।
- धारण करें नीला रंग: शास्त्रों में नीला रंग राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है। नीले वस्त्र धारण करना भी आपकी मदद कर सकता है।
- पॉजिटिव सोच रखें: नेगेटिव सोच रखने वालों को राहु ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखना भी शुभ फल देता है।