Categories: कारोबार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देखकर उड़े पाकिस्तान के होश, जानिए किन 10 रूट पर चलती है

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना मेक इन इंडिया के इंडियन रेलवे ने देश की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की थी। इस ट्रेन को यात्रियों ने भी खूब सराहा है, जिसको देखकर पाकिस्तान काफी हैरान है। हालांकि, फिलहाल यह ट्रेन सिर्फ कुर्सीयान है। लेनिक आने वाले समय में स्लीपर कोच वाली ट्रेन भी आने वाली है, जो कि लंबी दूरी वाले रूट पर चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन कानपुर-इलाहाबाद होते हुए प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र तक पहुंचती है। यह 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है। फिलहाल देश के 10 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है। ये रूट इस प्रकार हैं-

महिला ने भरी गर्मी में पंखे से 2.5 मिनट में जमा दी आईसक्रीम, ये वीडियो देख रह जाएंगे दंग

 

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलती है और कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन पर रुकती है। यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलती है। यह नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। इसका किराया 1,805 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3,355 रुपये है।

2. नई दिल्ली – श्री वैष्णो देवी माता कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
3 अक्टूबर 2020 को देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू भारत की दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है। इसका किराया एसी चेयर कार के लिए 1,545 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,805 रुपये है।

1 अप्रैल से UPI ट्रांजेक्शन होगा महंगा, जानें क्या है हकीकत

 

3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 30 सितंबर 2022 को किया गया था, जो कि गांधीनगर से मुंबई तक जाती है। यह गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। यह रविवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। ट्रेन टिकट की कीमत एसी चेयर कार के लिए 1,420 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,630 रुपये है।

4. नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
अंदौरा और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 13 अक्टूबर, 2022 को किया गया था। यह ट्रेन नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के लिए चलती है। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। इसके एसी चेयर कार के लिए दो स्टेशनों के बीच का किराया 1,240 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,240 रुपये है।

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर तो अनिल कंगाल, जानिए कैसे डूबा उनका बिजनेस

 

5. मैसूर-पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
मैसूर- पुरची थलाइवर डॉ, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस पांचवी सेमी हाईस्पीड ट्रेन थी। 11 नवंबर, 2022 को इसे हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। इन दो स्टेशनों के बीच का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,365 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,485 रुपये है।

6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
नागपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने 11 दिसंबर 2022 को हरी झंडी दिखाई थी। यह शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिनों में चलती है। नागपुर और बिलासपुर के बीच एसी चेयर कार का किराया 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,065 रुपये है।

अब 54 साल तक चुकाना होगा होम लोन, जानिए ब्याज ने कैसे किया ये खेला

 

7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 30 दिसंबर 2022 को किया गया था। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलती है। इसके एसी चेयर कार के लिए टिकट की कीमत 1,565 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,825 रुपये है।

8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 जनवरी 2023 को लॉन्च किया गया था। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। इन दो स्टेशनों के बीच ट्रेन का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,665 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 3,120 रुपये है।

आपको लखपति बना देगी ये Post Office Scheme, 50 रूपये लगाने पर मिलेंगे पूरे 35 लाख

 

 

9. मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
यह देश की 9वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है। 11 फरवरी, 2023 को इसे हरी झंडी दिखाई गई थी। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस  और सोलापुर के बीच चलती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है। एसी चेयर कार का ट्रेन टिकट 1,300 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,365 रुपये है।

10. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। इसके टिकट की कीमत 1,000 रुपये से 2,000 रुपये के बीच है। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

5 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 months ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago