Arjun Bijlani इंडस्ट्री के करियर का दरवाजा खुला और इस शो की खासियत थी की इनका रोल जेनिफ़र विंगेट के अपोजिट था। जो लोगों को बहुत पसंद आया और सिर्फ इतना ही नहीं Arjun Bijlani का सबसे फेमस शो ‘नागिन ‘रहा है जिसमे वे मोनी रॉय के ओप्पोसिशन में नज़र आये। नागिन शो की बेस्ट जोड़ी भी रही है, इसी वजह से यह शो बेहद मशहूर रहा है।
फैन्स को दिया रेड अलर्ट
अर्जुन टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर के साथ फेमस होस्ट भी रहे चुके है। हाल ही में वह साइबर ठगी के शिकार भी हुए है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर खुद ठगी के बारे में बताया है। साथ ही टीवी एक्टर अर्जुन ने दिन बा दिन बढ़ रही धोखाधड़ी और फ्रॉड्स के चलते फेन्स को भी सतर्क रहने का निवेदन भी किया है।
यह भी पढ़े:Alia Bhatt in golden saree: आलिया भट्ट की इन फोटोज ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा,देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने
ट्विटर पर बतया दुःख
अर्जुन ने 9 मई की रात को सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए बताया की मेरा क्रेडिट कार्ड हैक होने के कारण मेरे साथ एक बड़ी राशि निकाली गयी है। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में केस भी दर्ज करवाया और उम्मीद भी लगाई की अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। सबसे बड़ी बात ये है की क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने से पहले क्रेडिट कार्ड हैक हो गया था ,और फर्जी लेन देन भी हो गया। जिसके चलते उनके साथ बड़ी साइबर ठगी हो गयी।
यह भी पढ़े:एक्ट्रेस लारा दत्ता का झलका दर्द! बॉलीवुड के लिए कह डाली ये बात
अर्जुन का वर्कफ्रोंट ?—
अर्जुन ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद कई शोज किये है, पर अर्जुन सबसे ज्यादा चर्चाओं में शो ‘मिले जब हम-तुम ‘से घर-घर में पॉपुलर हुए थे। इस शो के बाद अर्जुन ने और भी कई शो में काम किया जैसे नागिन , इश्क़ में मरजावां, मेरी आशिकी ,जैसे कई और भी टीवी शोज में काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन काफी टैलेंटेड होने की वजह से इन्होने इंडियाज गॉट टैलेंट, स्प्लिट्सविला जैसे कई रिएलिटी शोज होस्ट भी किए हैं।