9 February Ka Itihas: 9 फरवरी का दिन युवाओं में भले ही चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। लेकिन 9 फरवरी के दिन भारत के लिए एक बड़ी ऐतिहासिक घटना की शुरूआत हुई थी। हालांकि जीवन में किसी विशेष व्यक्ति को चॉकलेट खिलाना और उपहार देना अपने आप में लाजवाब, लेकिन ज्ञान हासिल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। तो आइए इतिहास में 9 फरवरी के महत्व को जानकर अपने सामान्य ज्ञान में इजाफा करे। जान लेते हैं कि 9 फरवरी के दिन विश्व इतिहास (9 February Ka Itihas) क्या कुछ हुआ था।
यह भी पढ़ें:7 February Ka Itihas: Rose Day से लेकर दुनिया के इतिहास में घटी ये घटनाएं
1757 में, ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब सिराज-उद-दौला के बीच अलीनगर की संधि हुई।
1897 में, ब्रिटिश अभियान बल ने बेनिन शहर पर आक्रमण करके भारी लूटपाट की, तथा नाइजीरियाई साम्राज्य समाप्त हो गया।
1943 में, द्वितीय विश्व युद्ध में ग्वाडलकैनाल की लड़ाई में जापानी सेना पर अमेरिका की हुई जीत।
1951 में स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 9 फरवरी से ही शुरू हुई।
1963 में बोइंग 747 जेट की पहली उड़ान आज ही के दिन भरी
1964 में, प्रसिद्ध ब्रिटिश रॉक बैंड बीटल्स ने पहली बार अमेरिका में लाइव प्रदर्शन किया और इसे 73 मिलियन लोगों ने देखा था।
1985 में, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मेक्सिको में काम कर रहे अमेरिकी खुफिया अधिकारी का अपहरण किया गया, यातना के तहत पूछताछ की गई और हत्या कर दी गई।
1996 में, पीटर आर्मब्रस्टर, विक्टर निनोव और सिगर्ड हॉफमैन ने हाई रेडियोधर्मी रासायनिक तत्व 112 की खोज की, जिसे बाद में कॉपरनिसियम नाम से जाना गया।
1895 में, वॉलीबॉल का खेल, जिसे शुरू में मिंटोनेट कहा जाता था, का आविष्कार 9 फरवरी को विलियम जी. मॉर्गन द्वारा किया गया था।
1900 में, प्रसिद्ध टेनिस टूर्नामेंट, डेविस कप, की स्थापना ड्वाइट डेविस द्वारा 9 फरवरी को की गई थी।
2018 में, XXIII विंटर ओलंपिक दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शुरू हुआ।
1893 में, इतालवी संगीतकार ग्यूसेप वर्डी के आखिरी ओपेरा, “फालस्टाफ” का प्रीमियर मिलान में आयोजित किया गया।
1997 में, फॉक्स कार्टून श्रृंखला द सिम्पसंस अपने 167वें एपिसोड के प्रसारण के बाद इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली एनिमेटेड सीरीज बन गई।
2020 में, जोकिन फीनिक्स ने जोकर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीता, और बोंग जून-हो ने 92वें अकादमी पुरस्कारों में पैरासाइट के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ चित्र का ऑस्कर पुरस्कार जीता।
यह भी पढ़ें:6 February Ka Itihas: आज लता मंगेशकर का हुआ निधन, महिलाओं को मिला बड़ा अधिकार
1993 में भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का जन्म हुआ।
1984 में भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने जन्म लिया।
1968 में मशहूर भारतीय फिल्म आशिकी फैम राहुल रॉय का जन्म हुआ था।
1958 में सारा अली खान की मम्मी और भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्म हुआ था।
1945 में बीजेपी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का जन्म हुआ था।
1940 में भारत के दिग्गज लेखक विष्णु खरे का जन्म हुआ था।
1922 में प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म हुआ था।
2016 में नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का देहांत हुआ था।
2012 में भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक ओ. पी. दत्ता का निधन हुआ था।
2006 में भारतीय फिल्म अदाकार नादिरा का निधन हुआ था।
1899 में स्वतंत्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर का देहांत हुआ था।
1984 में ‘भरतनाट्यम’ की मानी हुई नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन हुआ था।
1760 में आज ही के दिन मराठा सेनापति दत्ताजी शिन्दे का निधन हुआ था।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…