हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व नेता और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सीआर केसवन कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए है। चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक ओर झटका मिला है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर नजर आ रही है। केसवन ने फरवरी में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद शनिवार को भाजपा में शामिल होकर पार्टी को खुशखबरी दी है।
बांदीकुई को जिला बनाने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान पार्षद की बिगड़ी तबीयत, जोश अब भी बरकरार
कांग्रेस अपने मूल्य खो चुकी
सीआर केसवन ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। अपने इस्तीफे में केसवन ने लिखा कि मौजूदा कांग्रेस पार्टी में काम करने के लिए वह खुद को सहज महसूस नहीं करते। उन्होनें कहा कि वो पिछले दो दशक से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे है लेकिन अब वो मूल्य नहीं रहे जो उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करते थे। आगे उन्होनें लिखा कि यही वजह थी कि वो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हुए। बता दें कि केसवन 2001 में कांग्रेस के सदस्य बने थे।
पीएम मोदी का तेलंगाना का 5वां दौरा, एक बार भी अगवानी करने नहीं आए सीएम KCR
इन 2 लोगों ने भी छोड़ी कांग्रेस पार्टी
चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर पार्टी को मजबूत करने के लिए और जनता का दिल जीतने के लिए कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के भाजपा का हाथ थाम लिया है। इनके बाद अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…