भारत

Election 2024: विधानसभा से किस तरह अलग है लोकसभा चुनाव? यहां जानिए हर बात

Difference Between Lok Sabha and Vidhan Sabha Election 2024: देश में अभी लोकसभा चुनावों का माहौल बना हुआ है। आगामी महीनों में देशभर की कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने है, जिसके लिए हर राजनीतिक दल ने अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इससे पहले हम जान लेते है कि, लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में क्या फर्क है। अधिकतर लोग इस बारे में परिचित नहीं है। चलिए जानते है-

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अंतर

लोकसभा भारत की संसद का निचला सदन और विधानसभा भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधायी निकाय है। संविधान के अनुसार लोकसभा को 552 सीटें आवंटित की गई, लेकिन 2019 में चुनी 17वीं लोकसभा में 543 सीटें भरी गई। दूसरी तरफ संविधान कहता है, किसी भी विधानसभा में मिनिमम 60 और अधिकतम 500 सदस्य जरुरी है। हालांकि एक अधिनियम के तहत कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 से कम सदस्यों वाला सदन है।

यह भी पढ़े: Loksabha Chunav 2024: जब सिर्फ 1 Vote से गिर गई अटल जी की सरकार, जानें कैसे उलझी गुत्थी

आपातकाल स्थिति-

आपातकाल की स्थिति में लोकसभा को भंग करने का अधिकार सिर्फ राष्ट्रपति को होता है। राज्यों के मामले में आपातकाल की स्थिति में मुख्यमंत्री को राज्यपाल से विधानसभा को भंग करने का अनुरोध कर सकता है। स्पष्ट है कि राज्यों में विधानसभा को भांग करने का अधिकार राज्यपाल के पास होता है।

धन विधेयक –

लोकसभा में पारित होने के बाद धन विधेयक 14 दिनों की बहस के लिए राज्यसभा में जाता है। धन विधेयक सिर्फ लोकसभा में ही पेश किये जा सकते है। वहीं, विधानसभा में पेश किये जाने वाले धन विधेयकों को बाद में विधान परिषद को भेजा जाता है।

यह भी पढ़े: First Lok Sabha Chunav: आजाद भारत की पहली लोकसभा, जिसमें इलाहाबाद से चुने गए थे 3 सांसद

चुनाव लड़ने का अधिकार-

भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा चुनाव में भारत का कोई भी नागरिक किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता है। लेकिन विधानसभा में ऐसा नहीं होता है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए उस राज्य की नागरिकता होना आवश्यक होता है।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago