भारत

First Lok Sabha Chunav: आजाद भारत की पहली लोकसभा, जिसमें इलाहाबाद से चुने गए थे 3 सांसद

First Lok Sabha Chunav India: देश की आजादी के बाद पहला लोकसभा चुनाव बेहद खास रहा था। उस दौर में सभी की निगाहें प्रयागराज (तब इलाहाबाद) पर टिकी हुई थी। होती भी क्यों नहीं, तब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पंडित जवाहर लाल नेहरू इलाहाबाद से चुनावी मैदान में थे। उस समय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की निगाहें इलाहाबाद पर थी। इस चुनाव की सबसे ख़ास बात यह थी कि, तब यहां से तीन सांसद चयनित हुए थे।

1951-52 में हुए इस लोकसभा चुनाव के उस दौर में इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट (ईस्ट) कम जौनपुर डिस्ट्रिक्ट (वेस्ट) और इलाहाबाद वेस्ट नाम से दो संसदीय सीट हुआ करती थी। उस समय फूलपुर संसदीय सीट का कहीं भी अता-पता नहीं था। खुद पंडित जवाहर लाल नेहरू जिस सीट से चुनाव लड़े थे, उसमें दो सांसदों को चुना जाना था। कांग्रेस ने पंडित नेहरू संग मसुदियादीन को भी प्रत्याशी बनाया था। उस समय कांग्रेस का चुनाव चिह्न दो बैलों की जोड़ी हुआ करता था।

यह भी पढ़े: Loksabha Chunav 2024: जब सिर्फ 1 Vote से गिर गई अटल जी की सरकार, जानें कैसे उलझी गुत्थी

नेहरू को मिले थे 68 फीसदी मत

इलाहाबाद ईस्ट सीट पर पंडित नेहरू को 68 फीसदी मत प्राप्त हुए। वहीं, दूसरे नंबर पर मसुरियादीन रहे। दोनों को ही इस सीट से सांसद चुन लिया गया। इलाहाबाद वेस्ट सीट से कांग्रेस के श्रीप्रकाश को 53 फीसदी मत मिले। जबकि दूसरे स्थान पर किसान मजदूर प्रजा पार्टी (केएमपीपी) के आरएन बसु रहे, जिन्हे 25 फीसदी वोट प्राप्त हुए। इस तरह इलाहाबाद से 3 सांसद चुने गए। सबसे ख़ास बात यह रही कि, तीनों ही सांसद कांग्रेस पार्टी के थे।

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago