Sam Pitroda Controversy: देश की उभरती हुई समाज सेविका तिरंगा गर्ल उर्फ तंजिम मेरानी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। तंजिम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर आगबबूला होती हुई दिखाई दी। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों की चीनी-अफ्रीकियों से तुलना करने वाला विवादित बयान दिया था।
सैम पित्रोदा के विवादित बयान ने जैसे ही तूल पकड़ना शुरू किया तो, कांग्रेस पार्टी ने इससे किनारा कर लिया। कांग्रेस ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान से पार्टी इत्तेफाक नहीं रखती है, यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। लेकिन इसके बाबजूद पित्रोदा का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के अन्य राजनेताओं ने बयान पर आपत्ति दर्ज की। ..और अब समाज सेविका तंजिम की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं।
तंजिम कहती है कि, सैम पित्रोदा को राम मंदिर लोकतंत्र पर चुनौती लगता है। जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो जम्मू कश्मीर में हर साल अलगाववादियों पर 100 करोड़ रुपये खर्च होते थे। इसके बाद वो ही अलगाववादी लोग भड़काऊ बयान देकर दंगे भड़काने का काम करते थे। कांग्रेस सरकार में इमरजेंसी लगाना, राष्ट्रपति हाउस में इफ्तार पार्टी का होना और दरगाहों पर कांग्रेस नेताओं का चादर चढ़ाना लोकतंत्र पर चुनौती नहीं लगता है?
यह भी पढ़े: जानिए कौन हैं तिरंगा गर्ल तंजिम मेरानी?
तंजिम ने कहा कांग्रेस नेताओं की इसी आइडियोलॉजी से कांग्रेस पार्टी 400 से 40 पर आ गई हैं। वो समय भी अब दूर नहीं है जब यह पार्टी 40 से 04 पर आ जायेगी, याद रखियेगा। तंजिम ने कहा कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि वो ऐसे स्टेटमेंट देंगे तो वे अच्छे लगेंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी का खुद का कोई ठिकाना नहीं हैं तो उसके नेताओं का तो क्या ही होगा। इस तरह के बयान न सिर्फ भारतीयों का बल्कि हमारी राष्ट्रपति महोदया का भी अपमान हैं।
तिरंगा गर्ल तंजिम मेरानी वीडियो में सैम पित्रोदा को टारगेट कर कहती है कि ‘एक बार कान खुलकर सुनलो ‘हम भारतीय तो फिर भी इंसान लगते है लेकिन तुम अपने घर जाओ और मिरर के सामने खुद को देखो तुम जानवर लगते हो। मेरा यह वीडियो राहुल गांधी और सैम पित्रोदा तक पहुंचा देना।’
राजनीति से जुड़ी विवादित ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारतीयों की चीनी-अफ्रीकियों से तुलना कर लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी ही पार्टी की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। उन्होंने 08 मई 2024 को अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘भारत जैसे विविधता से भरे देश में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों जैसे और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इससे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम सभी बहन-भाई हैं।’
पित्रोदा ने कहा था कि भारत में अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज, खान-पान, धर्म, भाषा अलग-अलग हैं, लेकिन भारत के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा था कि देश के लोग 75 वर्षों तक एक सुखद वातावरण में रहे हैं, कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं।’
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…