BJP Rajasthan: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर दो प्रतिशत वेट कम करने और राज्य कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए है वह पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री भजन लाल एक के बाद एक जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते वादों को पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: दो बार से कांग्रेस जीरो! BJP की रहेगी हैट्रिक पर नजर
भाजपा की डबल इंजन सरकार के साथ राजस्थान को अग्रणी बनाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री शर्मा ने अपनी सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर 2% वेट कम किया है और कीमतों में विसंगतियों को भी दूर किया है। राज्य कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है, इससे आठ लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े: Haryana News: BJP क्यों बदल रही है सरकार, ये है जाट वोट की राजनीति और 10 सीटों का गणित
पेपर लीक मामले पर गिरफ्तार को लेकर अपना वादा निभाया। अपराधों पर नियंत्रण के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन करना भी सही है। जोशी ने कहा कि मात्र 3 महीने में ईआरसीपी, यमुना जल समझौता सहित अनेक निर्णय सरकार ने जनहित में लिए है। मैं प्रदेश की जनता से आग्रह करता हूं कि 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताकर फिर से मोदी सरकार बनाए।