Maha Shivratri 2024: इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिंदुओं की आस्था का यह पर्व हर साल बड़े धूम-धाम से सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि-विधान से की जाती हैं। दुनियाभर के शिवभक्त इस दिन भोले बाबा को अपने-अपने तरीके से खुश करने का प्रयास करते हैं। दुनियाभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा होती हैं। यहां हम आपको राजस्थान के प्रसिद्द शिव मंदिर के बारे में बता रहे हैं –
शिवाड़ के घुश्मेश्वर महादेव
इस मंदिर का नाम ‘घुश्मेश्वर महादेव मंदिर’, जोकि राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्तिथ हैं। सावन माह में इस मंदिर का नजारा बेहद आकर्षक होता हैं। इस मंदिर को राजस्थान के ज्योतिर्लिंग के तौर पर ख्याति प्राप्त हैं। शिवाड़ के प्रसिद्ध घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024 : ये हैं राजस्थान के 7 सबसे बड़े शिव मंदिर, एक में सिर्फ अंगूठे की होती है पूजा
शिवाड़ गांव में स्तिथ हैं मंदिर
सावन महीने में मंदिर में हर-हर बम-बम और जय घुश्मेश्वर नाथ की घोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता हैं। यह सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ गांव में स्तिथ दर्शनीय स्थल हैं। मंदिर का रोचक इतिहास हैं, जो सदियों पुराना बताया जाता हैं, जिसे जानकर आप एक बार जरूर यहां घूमने जाना चाहेंगे।
यह भी पढ़े: Mahashivratri 2024: साल में सिर्फ एकबार खुलता है जयपुर का एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर
जलमग्न रहता हैं ज्योतिर्लिंग
शिव महापुराण कोटि रूद्र संहिता के अध्याय 32-33 के अनुसार घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवालय में स्थित है। प्राचीन काल में शिवाड़ का नाम ही शिवालय हुआ करता था। शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग अधिकांश समय जलमग्न रहता हैं। इसकी वजह से यह अदृश्य ही रहता है। कहते हैं, इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है तथा प्राणी सब पापों से मुक्त होकर सांसारिक सुखों को भोग कर मोक्ष को पाता है।