जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर चुनाव हुए हैं और भाजपा ने 115 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 69 सीटें जीतीं हैं। इसके अलावा 1 सीट कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने हासिल की है। लेकिन, 1 सीट करणपुर (Karanpur assembly election) पर चुनाव नहीं हुए थे। अब इस सीट पर 5 जनवरी यानि आज चुनाव है। यह सीट जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
भाजपा ने करणपुर के अपने उम्मीदवार सुरेंद्र सिह टीटी को बिना चुनाव हुए और जीते ही मंत्रिमंडल में शामिल करके करणपुर को बड़ा संदेश दिया है। दूसरी तरफ, आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के इस कदम को लेकर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट और वर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़ें:जयपुर के मूर्तिकार ने तैयारी की रामलला की एक मूर्ति, जानें इस पत्थर का रहस्य
इसी बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi satta bazar) का चौंकाने वाला दावा सामने आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के बाद बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को लोगों का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार का भाव 5 रुपए और भाजपा के उम्मीदवार भाव 20 पैसे लगाया गया है।
फलोदी के सटोरिया के अनुसार राजस्थान की भाजपा सरकार में सुरेंद्र सिंह टीटी को मंत्री पद का दर्जा मिलने से पूर्व उनकी जीत की घोषणा पहले ही सट्टा बाजार ने कर दी गई थी। सुरेंद्र सिंह टीटी का भाव मंत्री बनने की वजह से 20 पैसे चल रहा था। अभी उनका यही भाव चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:तेज सर्दी के बीच श्रीकरणपुर में मतदान की रफ्तार धीमी, टीटी और कुन्नर में टक्कर
आपको बता दें कि फलोदी सट्टा बाजार ने चुनावों से पहले भाजपा को 115-120 और कांग्रेस को 65-70 सीटें मिलने का दावा किया था जो सटीक निकला। इसके अलावा 2018 के विधानसभा चुनाव में भी फलौदी सट्टा बाजार ने जो दावा किया था वो भी काफी हद तक सही निकला था। उस समय कांग्रेस को 100-120 सीटें मिलने की बात की गई थी। जब परिणाम आए तो कांग्रेस को 100 सीटें मिलीं।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…