जयपुर। Hajj News : सऊदी अरब में हज यात्रा पर गए लोगों की मौत होने के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रहने व खाने की सुविधा नहीं होने के कारण यहां पर मौत (Hajj Death Toll) ने तांडव मचा रखा है। हज यात्रा पर गए भारत समेत कई देशों के अब तक 1150 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। मरने वाले हज यात्रियों सबसे ज्यादा मिस्र के हैं जिनकी संख्या 658 हैं। हज पर 199 लोग इंडोनेशिया के, 98 भारत के, 75 जॉर्डन से, 49 ट्यूनीशिया से, 35 पाकिस्तान से और 11 हज यात्री ईरान के मारे गए हैं।
बिना वीजा के जाने वालों की मौतें
हालांकि, अभी तक सऊदी अरब सरकार ने अपने अपने नागरिकों की मौतों का आंकड़ा नहीं बताया है इस वजह से मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी। दूसरी तरफ मिस्र के मारे गए 658 हज यात्रियों में से 630 बिना वीजा वाले हैं। इस भयानक स्थिति से निपटने के लिए मिस्र सरकार ने क्राइसिस सेंटर बनाया है।
भीषण गर्मी बनी मौत की वजह
सऊदी अरब में इस साल बड़ी संख्या में हज पर गए लोगों की मौत के पीछे का बड़ा कारण वहां पर भीषण गर्मी (Heatwave in Saudi Arabia) पड़ना है। मक्का शहर में तापमान (Mecca Temperature) 42 सेल्सियस से 50 डिग्री तक पहुंच चुका है जिस वजह से हज यात्रियों की लू (Loo In Hajj Yatra)के कारण मौत हो रही है। सऊदी सरकार के अनुसार अभी तक 2,700 से अधिक हज यात्री लू (Loo) की चपेट में आ चुके हैं।
रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की असुविधा
सऊदी अरब हज यात्रा पर जाने के लिए हज यात्री टूर ऑपरेटर का सहारा लेते हैं। टूर ऑपरेटर इसके लिए पैकेज लेकर उचित सुविधा जैसे रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट आदि जरूरी चीजें मुहैया कराने का वादा करते हैं, लेकिन पूर्ण रूप से देते नहीं।
टूर कंपनियों के लाइसेंस रद्द और मंत्री बर्खास्त
मिस्र देश ने हज यात्रियों से धोखाधड़ी कर चुकी टूर ऑपरेटर कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 16 के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इसके साथ ही इन कंपनियों पर मुकदमा चलाने और जुर्माना लगाने का भी आदेश जारी किया गया है। इस जुर्माने से जब्त राशि हज यात्रा के दौरान मौत का शिकार हुए लोगों के परिवारों में बांटने के लिए कहा गया है। जबकि, मौतों के कारण ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने धार्मिक मामलों के मंत्री को बर्खास्त कर दिया है।
बिना रजिस्ट्रेशन के हज यात्रियों की भीड़ बढ़ी
सऊदी में हज यात्रा के लिए विशेष हज वीजा लेना होता है। लेकिन, कुछ लोग इसके बिना टूरिस्ट वीजा लेकर सऊदी चले जाते हैं और फिर हज पर चले जाते हैं। सऊदी अरब में इस बारबिना रजिस्ट्रेशन के हज पर जाने वालों की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें