Categories: स्थानीय

रूमा देवी ने बढ़ाया बाड़मेर का मान, राम मंदिर उद्घाटन की बनेंगी साक्षी

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले की रूमा देवी ने जिले का गौरव बढ़ाया है। रूमा देवी (Ruma Devi Barmer) अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन की साक्षी बनेंगी। भारत के राष्ट्रपति से नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित रूमा देवी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। रूमा देवी अमेरिका में हावर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देकर भारत का मान बढ़ा चुकी हैं।

 

रूमा देवी को विशिष्ट महानुभाव श्रेणी का आमंत्रण मिला

रूमा देवी नारी शक्ति का उदाहरण बनाकर लोगों के सामने आई हैं। Ruma Devi Barmer को 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। आपको बता दें कि रूमा देवी को विशिष्ट महानुभाव श्रेणी का आमंत्रण मिला है। इसी के चलते अब वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की साक्षी बनेंगी।

 

यह भी पढ़ें : मेवाराम जैन ने किया शर्मसार, लेकिन रूमा देवी ने रखी बाड़मेर की लाज

 

रूमा देवी बनी नारी शक्ति का प्रतीक

Barmer की Ruma Devi सिर्फ 8वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी हैं, लेकिन उन्होंने अपने बुलंद हौसलों की वजह से अमेरिका तक में अपनी पहचान बनाई है। रूमा देवी ने अमेरिका में हावर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर दिया था। इसके बाद रूमा देवी महिलाओं की प्रेरणा को लेकर शानदार मिसाल बन गई। रूमा देवी ने हुनर के दम पर ही विदेशों तक में अपना लोहा मनवाया है। रूमा बचपन से कशीदाकारी का काम करती आई हैं और उन्होंने अपने हुनर को आगे बढ़ाया और 2010 में एक NGO से जुड़ गई और बाद में वो इसकी अध्यक्ष भी बनइ। आज के समय में रूमा देवी की पहचान एक प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर के रूप में है। विदेशों में उनके कसीदाकारी कपड़ों की मांग है।

 

22 हजार महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं रूमा देवी

रूमा देवी का काम और उनके हुनर की चर्चा आज विदेशों तक में होती है। रूमा ने न सिर्फ स्वयं को आगे बढ़ाया बल्कि अब तक वो 22 हजार महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं। हुनर की वजह से ही बाड़मेर की रूमा देवी (Ruma Devi Barmer) को पर ही अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए बुलाया गया था। अमेरिका में लेक्चर देकर रूमा देवी ने देश और राजस्थान का मान बढ़ाया है। इसके बाद 2018 में महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूमा देवी को नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित भी किया।

 

यह भी पढ़ें : क्या है बाड़मेर जिले का पुराना नाम? जहां से MLA रह चुके है 'मेवाराम जैन'

 

KBC में भी जा चुकी हैं रूमा देवी

रूमा देवी अपने हुनर के दम पर देश विदेश में डंका बजाने के बाद कौन बनेगा करोड़पति में भी हिस्सा ले चुकी है। KBC में रूमा ने अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर अपनी प्रतिभा भी दिखाई। अपनी काबिलियत के दम पर ही रूमा देवी ने अमिताभ बच्चन के सवालों को जवाब दिए और 12 लाख 50 हजार रूपये जीते।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago