नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 20 जनवरी हो जाएगी। पार्टी निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।
सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नबीन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को, नबीन की ताजपोशी आसार
चुनाव अधिसूचना जारी
