Lakshadweep Travel: इन दिनों दुनिया भर में लक्षद्वीप को लेकर चर्चा हो रही है और ऐसे में कई लोग यंहा घूमने के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन लक्षद्वीप जाने का फैसला आप नहीं कर सकते भले ही आप भारतीय नागरिक क्यों ना होा। अगर आप लक्षद्वीप के निवासी नहीं हैं तो आपको बिना परमिट यह जाने की अनुमति नहीं है और यह किसी विदेश जाने से कम नहीं है। आपको यहां जाने के लिए पहले परमिट लेना होगा।
लक्षद्वीप जानें की प्रकिया:
लक्षद्वीप के जाने के लिए दो प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। एक है ऑनलाइन दूसरा है ऑफलाइन।
ऑनलाइन आवेदन करते समय सबसे पहले आपको ePermit पोर्टल (https://epermit.utl.gov.in/pages/signup) पर जाना होगा। आपको एक खाता बनाना होगा और आवश्यक डिटेल्स के साथ पूरा फॉर्म भरना होगा। आपको जाने की तारिख और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना होगा, इसके साथ ही फीस का भुगतान भी करना होगा। ई-मेल के माध्यम से यात्रा से 15 दिन पहले आपका परमिट ईमेल कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: BPSC Assistant Professor Recruitment 2024: बिहार में Assistant Professor भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
ऑफ़लाइन के लिए (http://www.lakshadweeptourism.com/contact.html) से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। विवरण भरने और दस्तावेज संलग्न करने के बाद, उन्हें कलेक्टर कार्यालय में जमा करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
एक पासपोर्ट साइज फोटो,एक वैध आईडी प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइवर का लाइसेंस। यात्रा का टिकट और होटल बुकिंग का प्रमाण होना भी जरूरी है।
लक्षद्वीप का ट्रेन से सफर
लक्षद्वीप जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। इसके लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। वहां से आपको सी और एयर रूट से लक्षद्वीप जाना होगा। एर्नाकुलम जाने के लिए कई ट्रेने हैं, नई दिल्ली से एर्नाकुलम तक जाने वाली हिमसागर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है।
दिल्ली से एर्नाकुलम जानें तक का किराया
3एसी का किराया 4850 रुपए
2एसी का किराया 6665 रुपए
1एसी का किराया 8885 रुपए है
एर्नाकुलम से लक्षद्वीप कैसे जाना होगा
हवाई सफर: एर्नाकुलम से लक्षद्वीप जानें के लिए केवल हवाई और समुद्री मार्ग है। लक्षद्वीप में अगत्ती एयरपोर्ट है। कोच्चि के एयरपोर्ट से अगत्ती के लिए बहुत सारी फ्लाइट हैं। आप दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट से लक्षद्वीप के अगत्ती एयरपोर्ट पर पहुंच सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको समय ज्यादा लगेगा। दिल्ली से अगत्ती तक 14 घंटे का सफर है और किराया रुपए 11 हजार से ज्यादा तक होगा।
यह भी पढ़ें:दुनिया में मशहूर आमेर किले पर धब्बा है ये टूटी जालियां और आवारा कुत्ते, देखें
समुद्री सफर: समुद्री मार्ग से शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कोच्चि से नौका सेवाओं के कई विक्ल्प है। वर्तमान में 7 जहाज सेवा प्रदान कर रहे हैं। इनमें MV अमिंडिवी, MV अरबियन सी, MV भारत सीमा, MV द्वीप सेतु, MV कवरत्ती, MV लक्षद्वीप सागर और MV मिनिकॉय शामिल हैं जिनका किराया अलग-अलग है।
लक्षद्वीप घूमने का बजट
लक्षद्वीप जानें का किराया 10 से 15 हजार रुपये तक होगा। रहने के लिए किराया 2000 रुपये से शुरू होता है और हर दिन खाने-पीने के लिए 500 रुपये और घूमने वाली जगहों के लिए 2500 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्रकार आप अपने परिवार के के साथ 50 हजार में 3 दिन तक आसानी से घूम सकते हैं।
