जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान भारत की आत्मा है। जब किसान सशक्त होता है तो गांव, प्रदेश और देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा किहम संकल्प पत्र में किए गए वादों को लगातार पूरा कर रहे हैं तथा हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी (बसंत पंचमी) सेे प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्कल पर ग्राम उत्थान शिविरों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों से इन शिविरों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
सीएम गुरुवार को सिरोही में किसान सम्मान निधि के हस्तानान्तरण एवं ग्राम उत्थान शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन दो वर्ष पहले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत एवं दशकों से लंबित मांग को पूरा कर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साथ ही, हरियाणा के पानीपत से महिला उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पाओÓ का अभियान शुरू किया था।
ग्राम उत्थान शिविर आज से
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘ग्राम उत्थान शिविर शुरू किए जा रहे हैं। शिविर में एक ही जगह खेती-किसानी से संबंधित अनेकों सुविधाएं मिलेंगी।
ये दी सौगातें
सीएम ने ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाÓ की पांचवीं किस्त के रूप में प्रदेश के 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में 653 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी की, साथ ही 5 लाख किसानों को फसल खराबे पर 327 करोड़ रुपए से अधिक का मुआवजा दिया गया। शर्मा ने समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 10 हजार से अधिक किसानों को 240 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई तथा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 4 लाख पशुपालकों को 50 करोड़ की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को 75 करोड़ रुपए से अधिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हजार लाभार्थियों को 100 करोड़, एक लाख निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।
किसने क्या कहा
कार्यक्रम को सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटा राम देवासी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, किसान आयोग के अध्यक्षसी.आर. चौधरी भी कार्यक्रम से जुड़े।
रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर सीएम ने 1 590 करोड़ रुपए की दी सौगात
किसान देश की आत्मा, उनके सशक्तीकरण से ही प्रगति संभव : भजनलाल शर्मा
