Modi Sarkar: केंद्र की मोदी सरकार ने हरियाणा में अपना मुख्यमंत्री बदल दिया हैं। मनोहर लाल खट्टर की हरियाणा से बतौर मुख्यमंत्री छुट्टी हो गई है। विधायक दल की बैठक में नए नाम नायब सैनी पर सहमति बनी है। जिसके बाद वे नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब बीजेपी ने किसी राज्य में अपना मुख्यमंत्री बदला है। इससे पहले भी पिछले 10 सालों में बीजेपी ने कई राज्यों में अपने सीएम बदल दिए हैं।
नायब सिंह सैनी (हरियाणा)
(Naib Singh Saini)
(Naib Singh Saini)
दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश में नए सिरे से सरकार बनाने की तैयारी हो गई हैं। विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को नेता चुना गया हैं। इसके बाद अब जल्द ही नायब सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। वे मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे।
एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र)
(Eknath Shinde)
(Eknath Shinde)
बीजेपी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से गठबंधन ख़त्म कर दिया था। साथ ही शिवसेना के ही नेता एकनाथ शिंदे को अन्य और विधायकों के साथ लाकर, बीजेपी ने नई सरकार बना दी। शिंदे को सीएम बनाया गया। इस सरकार को असली शिवसेना और बीजेपी की सरकार कहा गया।

यह भी पढ़े: Haryana News: BJP क्यों बदल रही है सरकार, ये है जाट वोट की राजनीति और 10 सीटों का गणित
बसवराज बोम्मई (कर्नाटक)
(BS Yediyurappa)
(BS Yediyurappa)
चार बार के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बीच कार्यकाल में ही सीएम पद से हटाकर भाजपा ने चौंका दिया था। उनकी जगह पर कर्नाटक की कमान बसवराज सोमप्पा बोम्मई के हाथों में दे दी गई। हालांकि, बीजेपी को इसका नुकसान हुआ और आगामी चुनावों में कांग्रेस ने जीत से सरकार बना ली।
माणिक शाह (त्रिपुरा)
(Manik Shah)
(Manik Shah)
2022 में बीजेपी ने त्रिपुरा में लोकप्रिय नेता बिप्लब देव को हटाकर माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। भाजपा में शामिल होने से पहले माणिक साहा कांग्रेस में थे। वह 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह पेशे से डेंटिस्ट रहे हैं। परिवर्तन सफल रहा और बीजेपी चुनाव में विजयी रही।

