जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की। मंत्री गौतम दक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। कार्यकर्ताओं के कार्यों को संगठन के माध्यम से सत्ता के मंत्री प्राथमिकता दे रहे है, इससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नई पहचान मिलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी मंशा के साथ पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई शुरू की है, इसके परिणाम भी अब आना शुरू हो गए है।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि कार्यकर्ता सुनवाई में आने वाले परिवादों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं की समस्याएं दूर होंगी और उनके क्षेत्र की जन समस्याओं का समाधान होगा तो संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो सरकार भी सुदृढ़ बनेगी। इस दौरान भाजपा कार्यालय सचिव मुकेश पारीक भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सुनवाई से संगठन और सरकार मजबूत होंगे: गौतम दक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहकारिता मंत्री ने की सुनवाई
