Holi Sher Shayari : रमजान का पाकीजा महीना चल रहा है। और आज होली का त्यौहार है। ऐसा गंगा जमुनी तहजीब का सरमाया केवल हिंदुस्तान में ही मुमकिन है। जहां उर्दू जुबान में होली पर काफी कुछ कलाम लिखा गया है। आज होली के मौके पर मुल्क की फ़िज़ाओं में गुलाल और अबीर के साथ प्रेम का रंग भी घुल रहा है। और जहां मुहब्बत की बात हो वहाँ शेर-ओ-शायरी का होनी लाजमी है। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही होली पर लिखे गए (Holi Sher Shayari) मशहूर शेर लाए हैं। मजा लें कुछ ऐसे ही मुहब्बत भरे शेर ओ शायरी का जो रंगो के उत्सव होली के बाबत लिखे गए हैं।
यह भी पढ़ें:Happy Holi Wishes: होली पर भेजे ये मदमस्त संदेश, मजा ही आ जाएगा
होली पर (Holi Sher Shayari) मशहूर शेर
1
हम से नज़र मिलाइए होली का रोज़ है
तीर-ए-नज़र यूं चलाइए होली का रोज़ है।
जूलियस नहीफ़ देहलवी
2
तेरे गालों पे जब गुलाल लगा
ये जहाँ मुझ को लाल लाल लगा।
– नासिर अमरोहवी
3
गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो
मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में।
– भारतेंदु हरिश्चंद्र
यह भी पढ़ें:Holi Shayari: होली पर भेजे ये मस्त शायरी, मौज हो जाएगी बंधु
4
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के
हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के।
– मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
5
पूरा करेंगे होली में क्या वादा-ए-विसाल
जिन को अभी बसंत की ऐ दिल ख़बर नहीं।
– कल्ब-ए-हुसैन नादिर
वादा-ए-विसाल (मिलने का वादा)
