Visa for Indians: इन दिनों बहुत से भारतीय युवा देश से बाहर जाकर अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। ऐसा करने में अक्सर समस्याएं भी आती हैं और कई बार सही तरह से गाइडेंस भी नहीं मिलता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि ऐसे कौनसे पांच देश हैं जहां आपको आसानी से वीजा और नौकरी मिल सकते हैं।
इन देशों में आसानी से मिलेगा वीजा
नीदरलैंड
इस यूरोपियन देश में कामगारों की बहुत अधिक कमी के चलते विदेशी प्रोफेशनल्स को बुलाया जा रहा है। आप भी नीदरलैंड में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां वीजा भी आसानी से मिल जाता है, टैक्स काफी कम है और लिविंद स्टैंडर्ड दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।
यह भी पढ़ें: Career in Meditation: बनें मेडिटेशन कोच, विदेश में मिलेगी जॉब
न्यूजीलैंड
अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध न्यूजीलैंड में वीजा बहुत आसानी से मिल जाता है। यहां पर सरकार की उदार नीतियों के चलते वीजा और नौकरी पाना बहुत ही आसान हैं। आप भी इस देश में जाकर अपने लिए ब्राइट फ्यूचर ढूंढ सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया
इस देश में भी वर्किंग प्रोफेशनल्स की कमी के चलते न केवल भारत वरन दुनिया भर के एक्सपर्ट्स को बुलाया जा रहा है। अगर आप भी अपने फील्ड में एक्सपर्ट हैं और विदेश जाने की चाह पूरी करना चाहते हैं तो आसानी से ऑस्ट्रेलिया के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर नागरिकता लेना भी बहुत आसान हैं।
यह भी पढ़ें: Career in Blogging: आज ही शुरु करें ब्लॉगिंग, खूब बरसेगा पैसा
फिनलैंड
अंटार्किटका के नजदीक बसा यह छोटा सा देश धरती का स्वर्ग माना जाता है। यहां पर नोकिया सहित कई बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ऑफिस हैं जहां पर आप भी काम कर सकते हैं। इस देश में न केवल वीजा लेना आसान है वरन वहां की नागरिकता भी आसानी से मिल सकती है, हालांकि इसके लिए आपको वहां कुछ वर्ष बिताने होंगे।