जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार तड़के अपनी पूरी टीम बदल दी। साथ ही कई जिलों के कलक्टर भी बदल डाले। कार्मिक विभाग ने 65 आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है। सरकार में तबादले होना आम बात है लेकिन चर्चा का विषय ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम के सभी चेहरों को आखिर क्यों बदला गया? सिर्फ वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा को छोड़कर सभी को बदला गया है। अखिल अरोड़ा एक संजीदा और वित्तीय मामलों के जानकार आईएएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
अब सीएमओ में नई और युवा टीम की एंट्री हुई है, जिसमें जितेंद्र सोनी और रिया डाबी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। जितेन्द्र सोनी को जयपुर जिला कलक्टर से सीधे सीएमओ में लाया गया है। इससे ये साबित होता है कि राजधानी जयपुर में उनका लम्बे समय का कार्यकाल सीएम भजनलाल शर्मा को पसन्द रहा।
मुख्यमंत्री के सचिव सचिव जितेंद्र सोनी अपनी नवाचार शैली और जिलों में शानदार काम के लिए पहचाने जाते हैं। राजधानी जयपुर में कलक्टर के रूप में उनकी जनता से नजदीकी उनको विशेष बनाती है। विशिष्ट सचिव मुकुल शर्मा हैं। वहीं ओएसडी के रूप में रिया डाबी जैसी युवा आईएएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया पर रिया डाबी के हजारों फॉलोअर हैं। उनके साथ रजत यादव और अक्षत कुमार सिंह को भी ओएसडी बनाया गया है। ज्वाइंट सैक्रेटरी के रूप में उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को जिम्मेदारी दी गर्ह है। सिर्फ सीएमओ ही नहीं, बल्कि राजस्थान के कई महत्वपूर्ण जिलों के कलक्टर भी बदल दिए गए हैं। सूची में अधिकांश जिलों की कमान नए और युवा हाथों में सौंपी गई है। जैसे सौम्या झा जो टोंक कलक्टर के रूप में अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवा चुकी हैं वे अब दौसा की कलक्टर होंगी। सरकार का उद्देश्य जिलों में जनसुनवाई को प्रभावी बनाना और सरकारी योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक का तबादला जयपुर कलक्टर और विशिष्ट सचिव अरविंद कुमार पोसवाल को हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) आयुक्त केएल स्वामी का तबादला जोधपुर के संभागीय आयुक्त के पद पर किया गया है। आबकारी आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन का तबादला अक्षय उर्जा निगम के एमडी के पद पर किया गया है। उदयपुर कलक्टर नमित मेहता को आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
आईएएस की तबादला सूची
डॉ. जोगा राम : सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान
राजन विशाल : मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन
डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी : सचिव, मुख्यमंत्री एवं सचिव, डीआईपीआर
कन्हैया लाल स्वामी : संभागीय आयुक्त, जोधपुर
नकाते शिवप्रसाद मदन: एमडी, ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर
संदेश नायक : जिला कलक्टर जयपुर
शिवांगी स्वर्णकार: विशिष्ट सचिव, वित्त (बजट) एवं सीईओ, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, जयपुर
अनुपमा जोरवाल: जिला कलक्टर जैसलमेर
ओम प्रकाश कसेरा :आयुक्त, नगर निगम, जयपुर एवं सीईओ जयपुर स्मार्ट सिटी
नमित मेहता :आयुक्त, आबकारी, उदयपुर
नम्रता कृष्ण : विशिष्ट सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग, राजस्थान, जयपुर
आलोक रंजन: जिला कलक्टर जोधपुर
अरविन्द कुमार पोसवाल :आयुक्त, राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर
डॉ. रश्मि शर्मा राज्य : परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, आयुक्त स्कूल शिक्षा, जयपुर एवं विशिष्ट सचिव, सांख्यिकी विभाग, राजस्थान
लक्ष्मी नारायण मंत्री: आयुक्त, टी.ए.डी. एवं आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर
कल्पना अग्रवाल : निदेशक एवं पदेन विशिष्ट सचिव, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, जयपुर
मुकुल शर्मा : विशिष्ट सचिव, मुख्यमंत्री,
गौरव अग्रवाल : जिला कलक्टर उदयपुर
चिन्मयी गोपाल : जिला कलक्टर बाड़मेर
शुभम चौधरी : जिला कलक्टर प्रतापगढ़
सुरेश कुमार ओला: एमडी, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम एवं आयुक्त, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, जयपुर
आशीष मोदी: जिला कलक्टर सीकर
अंकित कुमार सिंह : जिला कलक्टर डूंगरपुर
प्रियंका गोस्वामी :स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं
राजेन्द्र कुमार वर्मा: संयुक्त सचिव, गृह विभाग, जयपुर
अल्पा चौधरी : भू प्रबंध आयुक्त एवं पदेन निदेशक, बन्दोबस्त, राजस्थान,
बाबूलाल गोयल: आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर
बाल मुकुन्द असावा: जिला कलक्टर बारां
बचनेश कुमार अग्रवाल : आयुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण
नीलाभ सक्सेना : आयुक्त, उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी एवं आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय), निवेश संवर्धन ब्यूरो
निशांत जैन : जिला कलक्टर बीकानेर
सौरभ स्वामी : प्रबंध निदेशक, राजफैड, जयपुर
अंजली राजोरिया: संयुक्त सचिव, गृह विभाग, जयपुर
टीना डाबी : जिला कलक्टर टोंक
डॉ. अमित यादव : जिला कलक्टर श्रीगंगानगर
प्रताप सिंह : संयुक्त सचिव, वित्त (व्यय द्वितीय)
डॉ. मंजु : जिला कलक्टर चित्तौडग़ढ़
डॉ. रविन्द्र गोस्वामी: जिला कलक्टर पाली
रोहिताश्व सिंह तोमर : जिला कलक्टर सिरोही
हरफूल सिंह यादव : जिला कलक्टर बूंदी
ललित कुमार : निदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग
उत्सव कौशल : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
डॉ. गौरव सैनी : सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
श्वेता चौहान : आयुक्त, उद्यानिकी, राजस्थान, जयपुर
अवधेश मीणा : जिला कलक्टर डीडवाना कुचामन
देवेन्द्र कुमार : जिला कलक्टर नागौर
अक्षय गोदारा : जिला कलक्टर करौली
डॉ. सौम्या झा : जिला कलक्टर दौसा
डॉ. महेन्द्र खडग़ावत: संयुक्त शासन सचिव, श्रम, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं
अतुल प्रकाश : जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा
देशल दान : जिला कलक्टर डूंगरपुर
मुहम्मद जुनैद पी पी : जिला कलक्टर सलुम्बर
मयंक मनीष : जिला कलक्टर डीग
अपर्णा गुप्ता : जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़
अमिता शर्मा : संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
नरेश कुमार गोयल : आयुक्त, कृषि एवं पंचायती राज (कृषि) विभाग
राहुल जैन : आयुक्त, नगर निगम, जोधपुर
सिद्धार्थ पालानीचामी: आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर
सोहन लाल अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (कर अपर्वचन)
जयदेव सी. एस. : सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, जयपुर
रिया डाबी : ओएसडी, मुख्यमंत्री
शैलजा पांडे : सीईओ, जिला परिषद् बीकानेर
रजत यादव : ओएसडी, मुख्यमंत्री
अक्षत कुमार सिंह : ओएसडी मुख्यमंत्री, राजस्थान, जयपुर
गरिमा नरूला : ओएसडी, मुख्य सचिव कार्यालय, जयपुर
