04 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल की कड़ी में आज हम 4 फरवरी 2024 की बात कर रहे है। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए 4फरवरी का दिन कैसा रहेगा, यह ज्योतिष के अनुमान के आधार पर आकलन करेंगे। अधिकतर लोग अपनी दैनिक योजनाएं दैनिक राशिफल जानने के बाद ही तय करते हैं। चलिए पढ़ते हैं 4 फरवरी 2024 का दैनिक राशिफल –
- मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
- कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
- तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
- वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
- धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
- मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
- कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
- मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मेष दैनिक राशिफल
(Aries Daily Horoscope)
(Aries Daily Horoscope)
घर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों की सेहत की चिंता सता सकती है। जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, समस्या हो सकती है। परिजनों की सीख और सलाह पर चलना लाभदायक रहेगा। संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है।
वृष दैनिक राशिफल
(Taurus Daily Horoscope)
(Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन फलदायक रहने वाला है। धन लाभ मिलता दिख रहा है। आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने के बाद समस्या हो सकती है। बड़े सदस्यों से जिद ना दिखाएं। जीवनसाथी से सलाह की आवश्यकता होगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
(Gemini Daily Horoscope)
(Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। बिजनेस में धन उधार लेने से बचें। बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। अजनबी पर भरोसा कर पछतावा होगा। संपत्ति सौदा में ठगी हो सकती है, लिखापढ़ी कर आगे बढ़े, तो बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ हैं।
कर्क दैनिक राशिफल
(Cancer Daily Horoscope)
(Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आवश्यक कामों को गति देंगे और बड़े लक्ष्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
यह भी पढ़े: 03 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
सिंह दैनिक राशिफल
(Leo Daily Horoscope)
(Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में दिन निकलेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल
(Virgo Daily Horoscope)
(Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनों के साथ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करें। पद प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी मिलेगी। किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
तुला दैनिक राशिफल
(Libra Daily Horoscope)
(Libra Daily Horoscope)
आज का दिन नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। जीवनसाथी के लिए नए गहने, कपड़े आदि लेकर आ सकते हैं। परिवार में शुभ और मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
(Scorpio Daily Horoscope)
(Scorpio Daily Horoscope)
आज के दिन वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। किसी मामले में दूसरे पर निर्भर नहीं रहना है, नहीं तो काम लटक सकता है। लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी।
यह भी पढ़े: 02 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
धनु दैनिक राशिफल
(Sagittarius Daily Horoscope)
(Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता की संभावना है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए निकल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल
(Capricorn Daily Horoscope)
(Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में समय निकलेगा। यदि कुछ चिंता थी, तो वह कम होगी। आर्थिक स्थिति को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। रचनात्मक कार्यों की तरफ आपका रुझान रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
(Aquarius Daily Horoscope)
(Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पैतृक मामलों में बड़े सदस्यों से बातचीत करआगे बढ़े। संतान के धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ने से खुशी मिलेगी। अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
यह भी पढ़े: Basant Panchami 2024: जाने बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्त्व
मीन दैनिक राशिफल
(Pisces Daily Horoscope)
(Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपने परिजनों से मदद मांगनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
