Chaitra Navratri Vrat Tips : सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्त्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित यह पर्व इस वर्ष 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक रहेगा। इस धार्मिक पर्व पर मां के भक्त नौ दिन उपवास रख कड़े नियमों का पालन करते है। व्रत के दौरान कुछ लोग अत्यधिक चाय पीने के आदी होते है। लेकिन क्या आप जानते है, व्रत के दौरान जरुरत से अधिक चाय का सेवन हमारे स्वास्थय को बिगाड़ सकता है। चलिए जानते है कैसे –
व्रत करने के हर किसी के अपने-अपने नियम होते है। कुछ लोग नवरात्रि व्रत के दौरान चाय पीने का शौक रखते है, लेकिन जूस से परहेज करते है। वैज्ञानिक तौर पर यह सोच रखना बिल्कुल गलत है। विज्ञान के हिसाब से माने तो, मौसम के हिसाब से शरीर में बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शंस सेंसिटिव होते है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri Vrat: गलती से टूट गया है नवरात्रि व्रत? इन 5 तरीकों से मां दुर्गा से मांगे माफी
व्रत के दौरान चाय पीने से क्या होगा?
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो, चाय में कैफीन होता है, जिसे सीमित मात्रा में लेना ही शरीर के लिए ठीक रहता है। इसका ओवरडोज सेहत को गंभीर नुकसान दे सकता है। जरुरत से अधिक कैफीन ‘नींद न आने’, ऐंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियां देता है। अधिक कैफीन लेने से शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इससे शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है और हृदय संबंधी रोग भी बनने लगते है। इसलिए व्रत के दौरान अधिक चाय सेहत को खतरे में डाल सकती है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri 2024 व्रत के दिनों में यौन संबंध पड़ेगा भारी! झेलना पड़ता है ऐसा दुःख
व्रत के दौरान भूखे रहते है, ऐसे में चाय और सिर्फ चाय पीने से गैस की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। खाली पेट चाय का अत्यधिक सेवन आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। यदि हां, आप व्रत के दौरान कुछ खा रहे है, तो आप चाय का आनंद भी बेजिझक ले सकते है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि, व्रत में व्यक्ति को सिर्फ फलों का ही सेवन करने की अनुमति होती है। इसलिए फलों के सेवन के साथ चाय का आनंद लेवें, व्रत और सेहत, दोनों बनी रहेगी।