Jaipur Aaj Ka Panchang 29 March 2024: शुक्रवार 29 मार्च 2024 को विक्रम संवत 2081, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी-पंचमी तिथि रहेगी। रात्रि 8.20 बजे तक चतुर्थी तिथि एवं उसके बाद पंचमी तिथि रहेगी। शुक्रवार को ही गुड फ्राईडे भी है। सूर्योदय सुबह 6.21 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चंद्रोदय का समय 10.29 बजे एवं चंद्रास्त का समय 8.26 बजे रहेगा।
दिन में विशाखा और अनुराधा नक्षत्र रहेंगे। चंद्रमा दोपहर 2.09 बजे तक तुला राशि में, उसके बाद वृश्चिक राशि में रहेगा। भगवान शिव का वास रात्रि 8.20 बजे तक कैलाश पर्वत पर एवं उसके बाद नन्दी पर रहेगा। अग्नि का वास रात्रि 8.20 बजे तक पाताल और उसके बाद पृथ्वी पर रहेगा। दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ें: 29 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस
पूरे दिन रहेंगे ये शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (Aaj Ka Panchang, Choghadiya)
शुक्रवार को पूरे दिन सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही रात्रि 8.36 बजे से अगले दिन सुबह 6.20 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। दोपहर 12.07 बजे से 12.57 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा। अमृतकाल का समय सुबह 11.05 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। सुबह 7.53 बजे से 9.26 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.32 बजे से 2.04 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। इन मुहूर्तों में सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
सिर्फ 69 रुपए में घर के सभी वास्तु दोष दूर कीजिए
राहुकाल (Jaipur Aaj Ka Panchang, Rahukaal)
शुक्रवार को सुबह 10.59 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर 3.37 बजे से 5.10 बजे तक यमगंड योग रहेगा। सुबह 8.49 बजे से 9.39 बजे तक एवं दोपहर 12.56 बजे से 1.46 बजे तक दुमुहूर्त योग रहेगा। इन सभी अशुभ मुहूर्तों में समस्त प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने की मनाही की गई है।
Morning News India E-Paper पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उपाय (Jyotish Ke Upay)
शुक्रवार का दिन मां भगवती की आराधना का दिन है। इस दिन उनके किसी भी स्वरूप की पूजा की जाए, वह निश्चय ही समस्त प्रकार के ऐश्वर्य और सुखों को प्रदान करती हैं। मां की पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट भी सहज ही नष्ट हो जाते हैं।