25 March Ka Itihas Hindi : इतिहास में 25 मार्च का दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इस दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ और कई ऐसे रहे, जो इसी दिन दुनिया को अलविदा कह गए। 25 मार्च के इतिहास को खंगाला जाएगा, तो देश-दुनिया में घटी उन चुनिंदा घटनाओं, आपदाओं या फिर कुछ ऐसी बातों का जिक्र जरूर होगा, जिसने जनमानस के दिल में एक अलग छाप छोड़ी हैं। चलिए पढ़ते हैं 25 मार्च के इतिहास की कुछ बड़ी घटनाएं –
मौजूदा वर्ष 2024 की 25 मार्च तारीख को हिंदुओं का प्रमुख पर्व होली सेलिब्रेट किया जा रहा है। रंगों का यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न-भिन्न तरह से मनाया जाता है। सबसे ख़ास बात यह है कि, आज ही के दिन 2024 साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग रहा है, लेकिन भारत से बाहर प्रभावी रहेगा।
यह भी पढ़े: 25 March 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय
इतिहास में 25 मार्च का दिन
(25 March in History)
- 1898 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी थी।
- 1883 में आज ही के दिन दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण हुआ।
- 1807 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने दास व्यापार खत्म किया।
- 1668 में आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
- 1987 में आज ही के दिन दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
यह भी पढ़े: 25 March 2024 Love Rashifal Hindi: दैनिक लव राशिफल पढ़े और भरे जीवन में रोमांस
- 1999 में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीज़ा मामले में छूट देने की घोषणा की।
- 2003 में आज ही के दिन इराक ने सद्दाम नहर और फ़रात पुल पर कब्ज़ा किया।
- 2005 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
- 2011 में आज ही के दिन उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी मंजूरी दे दी गई।
- 1914 में आज ही के दिन हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग का जन्म हुआ।