Poonam Pandey Item Songs : मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर हुआ है, जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई हैं। फैंस इस खबर को सुनकर हैरान-परेशान हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) की वजह से हुई हैं। वैलेंटाइन डे से पहले यह खबर किसी सदमें से कम नहीं हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
(Poonam Pandey Movies)
(Poonam Pandey Movies)
मॉडलिंग से अपने करियर की शरूआत करने वाली पूनम पांडेय काफी विवादित रही। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें नशा (2013 में), आ गया हीरो (2017), जीएसटी-गलती सिर्फ तुम्हारी (2017) और द जर्नी ऑफ कर्मा (2018 में) मुख्य हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा पूनम ने तेलगु फिल्मों में भी काम किया, जिसमें मालिनी एंड कंपनी (Malini & Co.) प्रमुख हैं। साथ ही वह भोजपुरी और कन्नड़ सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
ये हैं पूनम पांडेय के डांस वीडियो
(Poonam Pandey Dance Video)
(Poonam Pandey Dance Video)
