जयपुर। हर साल 2 December को भारत में National Pollution Control Day मनाया जाता है। इसके साथ ही दुनिया की कई घटनाओं का भी 2 दिसंबर से नाता है जो इसें खास दिवस बनाती है। ऐसे में आइए जानते हैं राष्ट्र प्रदूषण कंट्रोल दिवस समेत इन सभी प्रमुख घटनाओं के बारे में
2 दिसंबर कौन सा विशेष दिन है?
भारत में हर साल 2 December प्रदूषण और इसके खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु National Pollution Control Day मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी मुस्लिम से शादी कर भारत लौटी अंजू, वापस हिंदू बनेगी या नहीं
भारत में 2 दिसंबर को क्या हुआ था?
2 दिसंबर को भोपाल आपदा या भोपाल गैस त्रासदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2-3 दिसंबर 1984 की रात को भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड कीटनाशक संयंत्र में एक रासायनिक दुर्घटना घटी थी। यह दिन भोपाल गैस आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है। इस घटना को सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में से एक माना गया है।
2 दिसंबर को क्या आविष्कार किया गया था?
2 दिसंबर, 1942 को अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय के स्टैग फील्ड के स्टैंड के नीचे एक स्क्वैश कोर्ट पर एक विशाल तम्बू के अंदर परमाणु युग की शुरूआत की गई थी। वहां, इटली के वैज्ञानिक एनरिको फर्मी के नेतृत्व में पहली बार नियंत्रित परमाणु विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया की गई थी।
यह भी पढ़ें:यहां 50 रुपये में मिल जाएंगे कपड़े, ये 5 Market है सबसे सस्ते
2 दिसंबर क्यों महत्वपूर्ण है?
आपको बता दें कि 2 December को 1883 में अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स मोनरो द्वारा मोनरो सिद्धांत प्रतिपादित किया गया था। जिसके तहत अमेरिका यूरोपीय मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन उसके हित के क्षेत्र में संपूर्ण पश्चिमी गोलार्ध शामिल किया गया।
2 दिसंबर की अन्य घटनाएं
2 दिवसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस के मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर साक्षरता दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है।