- उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा डबल फायदा
- आम उपभोक्ताओं को सिर्फ 200 रूपये की छूट
- फ्री गैस कनेक्शन और फ्री चूल्हा
LPG Gas Cylinder Price Cut: केंद्र सरकार ने गैस कंपनियों के साथ मिलकर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आम उपभोक्ता को एक सिलेंडर की खरीद पर 200 रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए जायेंगे। वही उज्ज्वला लाभार्थियों को 200 रूपये अतिरिक्त सब्सिडी के साथ कुल 400 रूपये तक का फायदा दिया जाएगा। साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ-साथ फ्री चूल्हा देने का भी वादा किया गया है। आज मंगलवार, 29 अगस्त को हुई पीएम मोदी की अद्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़े: Gas Cylinder Rate: घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपये हुआ सस्ता, उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा डबल फायदा
उज्ज्वला योजना वालों को मिलेगा डबल फायदा
मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना ला लाभ ले रहे उपभोक्ताओं को 200 रुपये की छूट स्कीम के तहत पहले से दी जा रही है। वही अब ओवरऑल सिलेंडर की कीमतों में दी जा रही 200 रुपये की छूट भी उन्हें मिलेगी। इस तरह से उज्ज्वला लाभर्थियों के लिए कुल 400 रुपये तक का फायदा सिलेंडर पर मिलेगा।
आम उपभोक्ताओं को सिर्फ 200 रूपये की छूट
केंद्र सरकार ने कैबिनेट बैठक में 200 रुपये की सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर पर देने का फैसला लिया है। चुनावों से पहले आम जनता के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। 200 रूपये की यह सब्सिडी आम जनता को सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जायेगी। ऐसे में जिसने भी गैस कनेक्शन के साथ अपना बैंक अकाउंट अटैच नहीं किया हुआ है, वह तुरंत प्रभाव से यह काम जरूर करें। ऐसा करने पर ही आपको 200 रूपये की छूट का लाभ मिल पायेगा।
यह भी पढ़े: Adani Group SEBI Investigation: सेबी की जांच में अपराधी पाया गया अडानी ग्रुप, जानें क्या मिलेगी सजा
फ्री गैस कनेक्शन और फ्री चूल्हा : कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने 75 लाख महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन देने का भी फैसला लिया है। जिन्हें गैस कनेक्शन के साथ-साथ फ्री चूल्हा भी दिया जाएगा।
